14 साल की उम्र में राज कपूर की बनी हीरोइन, पहली ही फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, दोगुनी उम्र के सुपरस्टार से की शादी, पहचाना क्या ?

इस एक्ट्रेस ने बेहद छोटी उम्र में एक ऐसी बीमारी का सामना किया, जो उस वक्त समाज में एक कलंक था. फिर भी ये बीमारी उनकी सफलता के बीच नहीं आ पाई और उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया और एक लंबी पारी खेली. आज इस एक्ट्रेस का बर्थडे है, जो 68 साल की हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
इस एक्ट्रेस को पहचाना क्या ?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जो पहली ही फिल्म से स्टार बन गए लेकिन फिर देखते ही देखते गायब हो गए. लेकिन आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार तो बन गई लेकिन उनका जादू एक लंबे समय तक बरकरार रहे. इस एक्ट्रेस ने बेहद छोटी उम्र में एक ऐसी बीमारी का सामना किया, जो उस वक्त समाज में एक कलंक था. फिर भी ये बीमारी उनकी सफलता के बीच नहीं आ पाई और उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया और एक लंबी पारी खेली. आज इस एक्ट्रेस का बर्थडे है, जो 68 साल की हो चुकी हैं.

कौन है यह स्टार?

हम दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बात कर रहे हैं. 8 जून 1957 को डिंपल कपाड़िया का जन्म हुआ था. डिंपल जब सिर्फ 12 साल की थीं, तो उन्हें कंधों पर कुष्ठ रोग (leprosy) होने का पता चला. उस समय इस बीमारी से जुड़ा सामाजिक कलंक बहुत ज्यादा था. उस दौरान, परिवार के एक दोस्त ने धमकी दी कि बीमारी की वजह से उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा. हालांकि, इस मुश्किल हालात के बावजूद उन्हें एक शानदार मौका मिला. मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर को उनकी हालत के बारे में पता चला और वह डिंपल से प्रभावित हुए जो ऐसी बीमारी से लड़ रही थी. इसी दिलचस्पी की वजह से उन्होंने डिंपल को अपनी फिल्म 'बॉबी' में कास्ट किया, जिससे इंडस्ट्री में उनका शानदार डेब्यू हुआ.

यह भी पढ़ें- भोजपुरी का पहला गाना, 63 साल पहले राष्ट्रपति के कहने पर लता मंगेशकर ने दी थी आवाज, आज भी यादगार है ये सॉन्ग

पहली ही फिल्म ने बना दिया रिकॉर्ड

जब राज कपूर ने 'बॉबी' के लिए डिंपल कपाड़िया को चुना, तब वह सिर्फ 14 साल की थीं. स्क्रीन टेस्ट के दौरान, उनकी नेचुरल ब्यूटी, एक्स्प्रेसिव आंखें और आत्मविश्वास ने राज कपूर बेहद प्रभावित किया. न्यू कमर होने बावजूद, उन्होंने ऐसे एक्सप्रेशन्स दिए, जिनकी राज कपूर को तलाश थी. उन्हें ऋषि कपूर के साथ लीड रोल में कास्ट किया गया और उन्होंने जबरदस्त डेब्यू किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की. ​​लगभग 1 करोड़ रुपये के कम बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय भारत में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. यह 1973 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और 1970 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया और ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया दोनों को रातों-रात स्टार बना दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- शरमन जोशी की भांजी की 7 तस्वीरें, इस स्टारकिड के साथ करेंगी डेब्यू, 5वीं फोटो देख कहेंगे- सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी

डिंपल कपाड़िया की निजी जिंदगी कैसी थी?

'बॉबी' से डेब्यू करने के बाद सिर्फ 15 साल की उम्र में डिंपल ने सुपरस्टार दिवंगत राजेश खन्ना से शादी कर ली, जो उनसे उम्र में दोगुने बड़े थे. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया. एक दशक से ज्यादा समय तक उन्होंने परिवार पर ध्यान दिया और फिर 27 साल की उम्र में कमल हासन और ऋषि कपूर के साथ 'सागर' फिल्म से वापसी की. दूसरी पारी में भी डिंपल ने कमाल किया. 'रुदाली', 'दिल चाहता है' और 'फाइंडिंग फैनी' जैसी फिल्मों में शानदार किरदारों ने बॉलीवुड में उनकी पहचान को और मजबूत किया. इसी बीच, एक पुराने इंटरव्यू में डिंपल ने राजेश खन्ना के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा, "हम अहमदाबाद जा रहे थे. वह मेरे बगल में बैठे थे और मैं उन्हें देख रही थी. मैंने बड़ी चालाकी से उनसे कहा, 'वहां बहुत भीड़ होगी, क्या आप मेरा हाथ पकड़ेंगे?' उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल.' मैंने पूछा- 'हमेशा के लिए?."

डिंपल और राजेश खन्ना ने 1973 में शादी की, लेकिन आपसी मतभेद की वजह से वह 1982 में अलग हो गए. लेकिन उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया. उनकी दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना.

Advertisement
Featured Video Of The Day
2027 से पहले UP में ओवैसी की नई चाल? सपा प्रवक्ता से भिड़ गए वारिस पठान!
Topics mentioned in this article
Dimple Kapadia
Dimple Kapadia Birthday
Dimple Kapadia News
Dimple Kapadia Films
Dimple Kapadia Affair