4000 करोड़ की रामायण से जुड़ा दिलजीत दोसांझ का कनेक्शन, फिल्म में ये काम कर रहे हैं पंजाबी सिंगर

निदेशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का पहला पार्ट आज, 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. फिल्म के आखिरी हिस्से में दर्शकों को एक खास सरप्राइज मिलने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
4000 करोड़ की रामायण से जुड़ा दिलजीत दोसांझ का कनेक्शन
NDTV

निदेशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का पहला पार्ट आज, 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. फिल्म के आखिरी हिस्से में दर्शकों को एक खास सरप्राइज मिलने वाला है. सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में धमाकेदार एंट्री करते हैं और इस सीन के साथ हनुमान चालीसा गूंज उठता है.खास बात यह है कि इस हनुमान चालीसा को गाने वाले कलाकारों में पॉपुलर सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं.

दिलजीत दोसांझ के साथ अन्य सिंगर 

दिलजीत ने अपनी आवाज से इस हनुमान चालीसा को एक नया सिनेमाई रूप दिया है. उनके साथ कैलाश खेर, अनिरुद्ध रविचंदर, सुखविंदर सिंह और मोहित चौहान ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है. निर्माताओं ने सनी देओल के एंट्री सीक्वेंस में हनुमान चालीसा को इस तरह फिट किया है कि पूरा माहौल भक्ति और जोश से भर जाता है.

पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सनी देओल की भूमिका फिल्म के पहले पार्ट में सीमित है और वह सिर्फ अंत में नजर आते हैं. अब यह साफ हो गया है कि उनका एंट्री सीन हनुमान चालीसा के साथ और भी प्रभावशाली बन गया है.

रामायण के बारे में

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में हैं. प्रोडक्शन प्राइम फोकस स्टूडियोज और डीएनईजी के साथ मिलकर किया गया है. दूसरी पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होने वाली है.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की शुरुआती बुकिंग अच्छी रही है. टॉप मल्टीप्लेक्स चेन पर पहले ही करीब 3.30 लाख टिकट बिक चुके थे और दिनभर में यह आंकड़ा 4 लाख के आसपास पहुंचने की उम्मीद थी. गुरुवार को करीब 60 करोड़ रुपये के ओपनिंग की संभावना जताई जा रही है. मिड-वीक रिलीज होने के बावजूद बुकिंग मजबूत है क्योंकि निर्माताओं ने इंटरनेशनल रिलीज के साथ तालमेल बिठाया है.

यह भी पढ़ें | Ramayana Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 4000 करोड़ की रामायण, जानें कैसी है रणबीर और यश की फिल्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
धीरेंद्र शास्‍त्री पर तेजस्‍वी यादव का तीखा हमला, बोले- 'बिहार में स्वागत के लिए तैयार हैं'
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ramayana Budget
Ramayana Ranbir Kapoor
Diljit Dosanjh
Hanuman Chalisa

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं