'बैंक बैलेंस अब खत्म होने वाला है', 32 फिल्म 30 शो के बाद भी फ्लॉप रहा दिलीप कुमार का भतीजा, बयां किया था दर्द

यह एक्टर ममता कुलकर्णी, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा जैसी टॉप एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुका है. इतने सालों से फिल्मों और टीवी में एक्टिव होने के बाद भी उन्हें वह मुकाम नहीं मिल पाया, जिसके लिए वह एक्टिंग में आए थे. और तो और दिलीप कुमार का भतीजा होने का भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिलीप कुमार के भतीजे हैं अयूब खान

कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाते हैं, लेकिन किस्मत हमेशा साथ नहीं देती. दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान भी उन्हीं में से एक हैं. एक वक्त था जब वो बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में खूब चर्चित रहे. बेहतरीन लुक्स और शानदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता, मगर वक्त के साथ उनका करियर ढलान पर आ गया. एक समय ऐसा आया जब उन्होंने खुद कहा था कि अगर जल्द काम नहीं मिला तो उन्हें भीख मांगनी पड़ सकती है. उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. जिसमें उनकी शादीशुदा जिंदगी भी शामिल है. दो शादियां करने वाले अयुब खान ने एक शादी अपनी कजिन से ही की थी.

दिलीप कुमार के भतीजे, बने थे हीरो से साइड एक्टर तक

अयूब खान का जन्म दिलीप कुमार के भाई नासिर खान और एक्ट्रेस बेगम पारा के घर हुआ था. 1992 में फिल्म माशूक से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. बाद में मृत्युदंड में माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए. इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई. लेकिन धीरे धीरे फिल्मी सफर थमने लगा. तब उन्होंने टीवी की ओर रुख किया और उतरन, शक्ति: अस्तित्व के एहसास की, और तेरे इश्क में घायल जैसे शो से पहचान बनाई. हाल ही में वो नीरजा एक नई पहचान में नजर आए थे. अपने एक्टिंग करियर में अयूब खान ने 32 फिल्म और 30 टीवी शो किए थे. 

दो शादियां, एक कजिन से रिश्ता और टूटी मोहब्बत

अयूब खान की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चाओं में रही. उन्होंने अपनी बुआ की बेटी यानी कि अपनी कजिन मायसा (मारिसा) से 1992 में शादी की थी. लेकिन कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया. शादी से पहले वो कॉलेज में निहारिका से प्यार करते थे. जो उस वक्त अमेरिका चली गई थीं. बाद में दोनों की मुलाकात फिर हुई और उन्होंने शादी कर ली. लेकिन 2016 में यह रिश्ता भी टूट गया. करियर और रिश्तों दोनों में अयूब खान को संघर्ष झेलना पड़ा. लेकिन आज भी वो अपनी मेहनत से खुद को साबित करने की कोशिश में हैं.

जब छलका था अयूब खान का दर्द 

साल 2021 में काम ना मिलने पर अयूब खान का दर्द भी छलक पड़ा था. कोविड के टाइम में उन्होंने कहा था कि कोरोना से हर किसी का काम प्रभावित हुआ है. हर कोई संघर्ष कर रहा है. करीब डेढ़ साल हो गए हैं, मेरे पास कोई नियमित काम नहीं है. मैंने इन दिनों में कोई पैसा नहीं कमाया है और यह मेरे लिए सबसे बड़ी परेशानी है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनके सामने मदद मांगने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होगा. उन्होंने ये भी कहा कि उनका बैंक बैलेंस अब खत्‍म होने वाला है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ayub Khan ने बयां किया दर्द, बोले- 'डेढ़ साल से कुछ नहीं कमाया, 'अगर ऐसा ही चलता रहा तो मदद मांगने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं'

Featured Video Of The Day
SIT का एक्शन! मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा का चाचा हिरासत में
Topics mentioned in this article
Ayub Khan
Actor Ayub Khan
Ayub Khan Movies
Ayub Khan Tv Shows
Dilip Kumar Nephew