Dhurandhar In Pakistan: नेटफ्लिक्स पर भारत समेत दुनियाभर में छाई 'धुरंधर', पाकिस्तान टॉप 10 ट्रेंडिंग में जानें मिला कौन सा नंबर

Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर ने सिनेमाघरों में 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. उस समय इसे सबसे ज्यादा पाकिस्तान में डाउनलोड किया गया था. अब ओटीटी पर आई है तो जानें पाकिस्तान नेटफ्लिक्स पर किस नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar on Netflix: नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में धुरंधर किस नंबर पर कर रही ट्रेंडिंग
नई दिल्ली:

Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की इस फिल्म ने 2025 में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड ध्वस्त करके रख दिए. रणवीर सिंह की ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. धुरंधर 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार रहा था. यही नहीं, फिल्म दुनियाभर के कई देशो में टॉप ट्रेंड कर रही हैं. इसमें भारत भी शामिल है. पाकिस्तानी के ल्यारी टाउन पर आधारित ये फिल्म पाकिस्तान नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग टॉप 10 में किस नंबर पर है, ये आप जानना जरूर चाहेंगे क्योंकि फिल्म पाकिस्तान में बैन रही थी. 

यह भी पढ़ें: धुरंधर के प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में राहुल गांधी का नाम? ओटीटी पर रिलीज होने के बाद हुआ बड़ा खुलासा

नेटफ्लिक्स टॉप 10 फिल्म्स पाकिस्तान | Dhurandhar in Netflix Pakistan

नेटफ्लिक्स पाकिस्तान टॉप 10 की लिस्ट में भारतीय फिल्मों का दबदबा है. दसवें नंबर पर अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 है, नौवें नंबर पर 96 मिनट्स आठवें पर मरदानी, सातवें द रिप, छठे पर मरदानी 2, पांचवें पर अजय देवगदन की दे दे प्यार 2, चौथे नंबर पर द बिग फेक, तीसरे नंबर पर हक, दूसरे पर धनुष की तेरे इश्क में है. अब बारी आती है पहले नंबर की. तो इस  नंबर पर काबिज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर. यानी जिस देश में फिल्म बैन हुई, वहीं सबसे ज्यादा देखी जा रही है. इससे पहले धुरंधर सबसे डाउनलोड भी पाकिस्तान में हुई थी.

धुरंधर बजट, धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Dhurandhar Budget, Dhurandhar Collection

रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. आईएमडीबी के मुताबिक, आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का बजट करीब 250 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने दुनिया भर में 1305.7 करोड़ रुपये की कमाल की कमाई की है. भारत में इसका नेट कलेक्शन 840.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी घरेलू हिट्स में शुमार करता है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर के Fa9la की हर तरफ धूम, अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अक्षय खन्ना के इस गाने का नाम

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट | Dhurandhar Beats Jawan, Animal, Chhaava

धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की बसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. ये नहीं उन्होंने रणबीर कपूर की एनीमल और शाहरुख खान की जवान, पठान को पछाड़ दिया है. यही नहीं इसने छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी मात दी है. धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है. जिसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'विकास, सुधार और..'बजट के बड़े ऐलान क्या?