Dhurandhar Box Office: धुरंधर ने पुष्पा 2, एनिमल, जवान को छोड़ा पीछे, ओटीटी पर बनीं नंबर वन, बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई है जारी 

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड बनाने के बाद ओटीटी पर अपना कब्जा जमा चुकी है और नंबर वन बन गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर जारी
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 के टीजर के बावजूद धुरंधर का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर जहां खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं ओटीटी पर फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए पुष्पा 2, एनिमल और जवान को पीछे छोड़ दिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर धुरंधर रिलीज हुई थी, जिसे कट्स और कम रनटाइम के साथ रिलीज किया गया था, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी नाराजगी देखने को मिली थी. लेकिन बावजूद इसके धुरंधर ने स्ट्रीमिंग का रिकॉर्ड बना दिया है. जबकि सिनेमाघरों में अभी भी फिल्म अच्छी कमाई 60वें दिन भी कर रही है. 

नेटफ्लिक्स पर पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्में

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 3 दिन यानी वीकेंड पर पहले नंबर पर 7.6 मिलियन के साथ धुरंधर ने बाजी मार ली है. इसके बाद 6.2 मिलियन के साथ दूसरे नंबर पर एनिमल,  5.9 मिलियन के साथ तीसरे नंबर पर फाइटर, 5.8 मिलियन के साथ चौथे नंबर पर पुष्पा 2: द रूल , 5.6 मिलियन    के साथ पांचवे नंबर पर रेड 2, 5.4 मिलियन के साथ छठे नंबर पर क्रू, 5.3 मिलियन के साथ सातवें नंबर पर गंगूबाई काठियावाड़ी, आठवें नंबर पर 5.2 मिलियन    के साथ जवान, नौंवे नंबर पर 5.2 मिलियन के साथ इडली कड़ाई है. दसवें नंबर पर 5.1 मिलियन के साथ लकी भास्कर है.

ये भी पढें- जहां बैन थी धुरंधर वहां बनी एक नंबर, 7 देशों में शीर्ष पर, 22 देशों में टॉप 10 में, नेटफ्लिक्स पर 1300 करोड़ी फिल्म का गदर

59 दिनों में धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई

ओटीटी पर रिलीज होने के बावजूद धुरंधर के शोज चल रहे हैं. बुक माय शो पर 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म के शोज आपको देखने को मिल जाएंगे. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, 59 दिनों में 836.95 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. जबकि वीकिपीडिया के अनुसार, धुरंधर ने अबतक 1,347–1,428 करोड़ की कमाई अपने नाम की है. जबकि फिल्म का बजट केवल 250 कोड़ बताया गया है. 

Advertisement

धुरंधर 2 के टीजर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

रणवीर सिंह की 19 मार्च को रिलीज होने को तैयार बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का ऑफिशियल टीजर हाल ही में रिलीज किया गया. करीब 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में रणवीर सिंह का इंटेंस और खूंखार लुक सामने आया है. वह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसमें गोलीबारी, मारकाट और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर सीन हैं. टीजर की लाइन खास तौर पर चर्चा में है-"ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी."

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का टीजर बोले तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया, नए टीजर के नाम पर फैन्स से ठगी

Advertisement
Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया
Topics mentioned in this article
Dhurandhar
Pushpa 2 Animal
Jawan
Dhurandhar Ott Release