धुरंधर ने छुड़ाए किंग के डायरेक्टर के पसीने, शाहरुख खान की फिल्म को लेकर आए प्रेशर में

शाहरुख खान इस साल फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं. उनकी यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में रही है. फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर ने छुड़ाए किंग के डायरेक्टर के पसीने,

शाहरुख खान इस साल फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं. उनकी यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में रही है. फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. सिद्धार्थ आनंद शाहरुख खान की फिल्म पठान का भी निर्देशन कर चुके हैं, जिसने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 1000 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वह किंग खान की इस फिल्म को लेकर काफी दबाव में हैं.  सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट पर बहुत मेहनत कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे यह उनकी पहली फिल्म हो.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की जमानत पर अब आया वकील का रिएक्शन, जानें कोर्ट में क्या हुआ

किंग पर क्या बोले सिद्धार्थ आनंद 

वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "हम 'किंग' पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हम ऐसा काम कर रहे हैं जैसे यह हमारी पहली फिल्म हो. हमें फिर से दर्शकों का टेस्ट पास करना है. हम इसी मकसद से काम कर रहे हैं. हमें पता है कि उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, लेकिन हम किसी प्रेशर में नहीं हैं."'किंग' में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे बड़े कलाकार भी हैं. फैंस पहले से ही इसके टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं.

धुरंधर की तारीफ की 

सिद्धार्थ आनंद ने कई फिल्मों के बारे में भी बात की. उन्होंने 'धुरंधर' फिल्म की तारीफ की, जिसे उन्होंने दिसंबर में देखा था और इसे 'नशा' जैसा बताया था. 'धुरंधर' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. सिद्धार्थ ने कहा कि इस फिल्म से उन्होंने एक बड़ा सबक सीखा है. "फिल्ममेकर के तौर पर मैंने इससे बहादुरी सीखी. बॉक्स ऑफिस की डिमांड को पूरा करने की बजाय निडर रहना. बस बेखौफ रहें, बॉक्स ऑफिस खुद आपके पीछे आएगा." सिद्धार्थ का मानना है कि अच्छी फिल्म बनाने पर फोकस करना चाहिए, न कि सिर्फ कमाई पर. 

Featured Video Of The Day
"CBI करे जांच!" राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan
King
Film King
Shah Rukh Khan Film King
Siddharth Anand