धुरंधर के एक सीन में आदित्य धर ने दर्शकों को बनाया बेवकूफ, पाकिस्तान की जगह दिखा दिया भारत, अब सवाल कर रहे लोग

फिल्म के गाने डायरेक्टर आदित्य धर से ऐसी चूक हुई है जो अब दर्शकों की नजर में आ चुकी है और इसे लेकर कुछ लोग डायरेक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सवाल कर रहे हैं मजाक भी उड़ा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर की गलती पकड़ी गई!
Social Media
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर धुरंधर रिलीज हुए लगभग 3 महीने से ज्यादा हो चुके हैं. इसके बावजूद फिल्म अभी भी किसी न किसी कारण के चलते सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को बड़ी संख्या में दर्शक अब दोबारा देख रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाला है. फिल्म को दोबारा देखते समय दर्शकों की नजर एक ऐसी छोटी सी गलती पर पड़ी, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

पाकिस्तान का सीन, लेकिन निकला मुंबई का मॉल

फिल्म के गाने गहरा हुआ के एक सीन में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन एक मॉल के अंदर घूमते हुए दिखाई देते हैं. ये सीन फिल्म में पाकिस्तान में सेट दिखाया गया है. लेकिन तेज नजर वाले दर्शकों ने पहचान लिया कि ये कोई पाकिस्तानी मॉल नहीं, बल्कि मुंबई के मलाड वेस्ट में स्थित इनऑर्बिट मॉल मलाड है. जैसे ही ये बात सोशल मीडिया पर सामने आई, यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि फिल्म में किरदार कराची से सीधे मलाड पहुंच जाते हैं.

यह भी पढ़ें: 1354 करोड़ से नहीं भरा पेट, धुरंधर मेकर्स ने धुरंधर 2 की रिलीज से पहले चलाई पैसे बटोरने की एक और स्कीम

बैकग्राउंड में दिखीं हिंदू देवताओं की मूर्तियां

मॉल की पहचान के बाद ऑडियंस ने सीन में एक और दिलचस्प चीज नोटिस की. स्क्रीनशॉट में पीछे की दुकान में नटराज, गणेश और बुद्ध की मूर्तियां साफ दिखाई देती हैं. क्योंकि फिल्म का ये सीन पाकिस्तान में दिखाया गया है, इसलिए ये बात कई दर्शकों को मजेदार लगी. एक रेडिट यूजर ने लिखा, “क्या कोई बता सकता है कि पाकिस्तान में गणेश, बुद्ध और नटराज की मूर्तियां कब से बिकने लगीं?” हालांकि कुछ दर्शकों ने इसे मामूली गलती मानते हुए कहा कि डायरेक्टर्स अक्सर कहानी और कलाकारों पर ज्यादा ध्यान देते हैं और कभी-कभी बैकग्राउंड की छोटी-मोटी चीजें नजरअंदाज हो जाती हैं.

Advertisement

फिल्म के लिए बनाए गए थे बड़े सेट

फिल्म की टीम ने कई लोकेशनों को असली जैसा दिखाने के लिए काफी मेहनत की थी. फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे ने बताया कि फिल्म में दिखाया गया कराची का लियारी इलाका भारत में नहीं शूट किया गया था. इसके लिए थाईलैंड के बैंकॉक में लगभग 6 एकड़ के बड़े सेट पर पूरा इलाका तैयार किया गया था. फिल्म की शूटिंग केवल भारत के शहरों में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी की गई. इनमें लद्दाख, लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर शामिल हैं. फिलहाल ये छोटा सा सिनेमाई ‘गूफ' इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और दर्शक इसे लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना की प्राइवेट चैट लीक, शादी के बाद शुरू हुआ नया विवाद, एक्ट्रेस ने इंस्टा पर लिखा- लिमिट क्रॉस

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ram Mandir Chori Case में आज SC में बड़ी सुनवाई!; टिन्नू यादव की रिमांड और SIT जांच पर टिकीं नजरें
Topics mentioned in this article
Dhurander
Ranveer Singh
Sara Arjun
Dhurandhar
Dhurandhar Re Release
Dhurandhar News
Dhurandhar Box Office Collection
Dhurandhar Re Release Advance Booking
Inorbit Mall
Gehra Hua