धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन 18 जून को 21 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर रेडिट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अर्जुन महाशिवरात्रि के मौके पर तमिलनाडु में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में जाती हुईं नजर आ रही हैं क्योंकि वह ईशा होम स्कूल की पूर्व छात्रा भी रह चुकी हैं. पीटीआई से बात करते हुए सारा ने सदगुरू ईशा होम स्कूल में अपनी जर्नी के बारे में बात की और कहा, मैं होम स्कूल की पूर्व छात्रा रह चुकी हूं. मुझे यह जगह बहुत पसंद है. मैं महाशिवरात्रि पर यहां आकर बहुत खुश हूं.
बोर्डिंग स्कूल में पढ़ी हैं सारा अर्जुन
आगे उन्होंने कहा, जब मैं स्टूडेंट थी, तब मैंने इसे लगातार मनाया और फिर जैसे ही मुझे वापस आने का मौका मिला, मैं दौड़कर यहां वापस आ गई. मैं बहुत खुश हूं. अपने भविष्य के प्लान के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा, "मैं तो बस चीजों को होने दे रही हूं, जो होगा, सो होगा. मैं कोई प्लान नहीं बना रही हूं. सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है. मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं, जिस तरह से यह सफर आगे बढ़ रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूं."
सारा अर्जुन के बारे में
सारा अर्जुन इंडियन एंटरटेनमेंट की सबसे जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक रही हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में अपना करियर शुरू किया और फिल्मों में सफल बदलाव लाने से पहले कई टेलीविजन कमर्शियल में काम किया. पिछले कुछ सालों में, उन्होंने कई भाषाओं में कई मशहूर प्रोजेक्ट्स में काम किया है. सारा ने हाल ही में चर्चित फिल्म "धुरंधर" में रणवीर सिंह के प्यार की भूमिका निभाकर काफी ध्यान खींचा.