Dhurandhar The Revenge: जियोहॉटस्टार के बाद अब नेटफ्लिक्स पर आ रही धुरंधर 2, ना ही कट, ना ही म्यूट, सब होगा खुल्लमखुल्ला

Dhurandhar 2 on Netflix: धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज का अनकट और अनदेखा वर्जन 19 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. पढ़ें पूरे डिटेल्स.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Dhurandhar 2 on Netflix: नेटफ्लिक्स पर आ रही है धुरंधर 2, अनकट और अनदेखा वर्जन
IMDb
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 on Netflix: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' अब भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास होने वाला है. 19 जून 2026 यानी कल से नेटफ्लिक्स इंडिया पर फिल्म का अनम्यूटेड (रॉ एंड अनकट) वर्जन स्ट्रीम हो रहा है. यह वर्जन पहले अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब भारतीय ऑडियंस भी बिना किसी सेंसरशिप के फिल्म का पूरा मजा ले सकेंगी. फिल्म पहले से ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आने वाला यह स्पेशल अनम्यूटेड वर्जन हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगा. दर्शक अब बिना बीप, ज्यादा खूनी एक्शन सीन और कुछ दूसरे सीक्वेंस देख सकेंगे जो थिएट्रिकल रिलीज में कट गए थे.

फिल्म की कहानी और प्लॉट

'धुरंधर: द रिवेंज' 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का अगला पार्ट है. फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी के रोल में नजर आते हैं. हमजा पाकिस्तान के कराची के खूंखार अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है, जहां वह 'शेर-ए-बलोच' का खिताब हासिल करने तक पहुंच जाता है. पार्ट 1 में जहां हमजा की अंडरवर्ल्ड घुसपैठ दिखाई गई थी, वहीं पार्ट में उसकी पर्सनल लाइफ और आगे की कहानी नजर आती है. फिल्म में जासूसी, गैंग वॉर, राजनीतिक साजिश और इमोशनल ड्रामा का तड़का है. निर्देशक आदित्य धर ने इसे पहले भाग से ज्यादा डार्क, इंटेंस और वायलेंट बनाया है. रनटाइम लगभग 3 घंटे 53 मिनट का है, जो थिएट्रिकल वर्जन से थोड़ा लंबा है.

यह भी पढ़ें: 75 साल के एक्टर का कमाल, तारक मेहता और नागिन को OTT पर दी मात, युवाओं के लिए इंस्पिरेशन है 6 एपिसोड की सीरीज

स्टार कास्ट का जलवा

रणवीर सिंह फिल्म में पूरी तरह से रंगे हुए नजर आते हैं. उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने करियर बेस्ट बताया है. संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मनाव गोहिल जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं को शिद्दत से निभाया है. 

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता

19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने थिएट्रिकल रन में धूम मचाई. ओपनिंग डे पर ही भारत में 102.5 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया. वीकेंड में 649 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1,852 करोड़ का आंकड़ा पार कर फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट बन गई. यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई (दंगल के बाद). फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जाता है. धुरंधर 2 ने यह उपलब्धि ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद हासिल की है. 

Advertisement

डायरेक्टर आदित्य धर का विजन

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और पहले 'धुरंधर' के बाद आदित्य धर ने इस सीक्वल में अपना लेवल और ऊंचा कर दिया. फिल्म की कहानी लिखने के साथ ही वे इसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं. फिल्म में पैट्रियॉटिज्म, एक्शन और इंटेलिजेंस का बेहतरीन मिक्स है. धुरंधर 2 में आदित्य की पत्नी यामी गौतम भी नजर आईं.

OTT पर क्यों खास है अनम्यूटेड वर्जन?

नेटफ्लिक्स (इंटरनेशनल) पर मई 2026 से 'रॉ ऐंड अनदेखा' नाम से फिल्म उपलब्ध थी. इसमें गालियां बिना सेंसर के, ज्यादा ब्लडी सीन और कुछ डिलीटेड मोमेंट्स शामिल थे. भारतीय दर्शक लंबे समय से इसी वर्जन की मांग कर रहे थे. जियोहॉटस्टार पर पहले से फिल्म उपलब्ध है, लेकिन नेटफ्लिक्स पर अनम्यूटेड वर्जन का आना डिजिटल वॉर को और रोचक बना देगा.

धुरंधर के बारे में

'धुरंधर' यूनिवर्स अब बॉलीवुड का बड़ा ब्रांड बन चुका है. तीसरे पार्ट की चर्चाएं जोरों पर हैं. समय-समय पर इसके इशारे भी मिल चुके हैं. लेकिन देखना यह है कि क्या ये धुरंधर 3 आती है या सिर्फ ये कयास ही निकलते हैं.

Featured Video Of The Day
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
Topics mentioned in this article
OTT News
Dhurandhar The Revenge
Entertainement
Dhurandhar 2 On Netflix