रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने राजामौली की आरआरआर को पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म

धुरंधर 2' अब तक OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. इस मामले में धुरंधर ने  'RRR' को भी पीछे छोड़ दिया है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणवीर सिंह की फिल्म ने राजामौली की RRR को छोड़ा पीछे
YouTube
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ें. फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है.  रिलीज के काफी समय बाद भी फिल्म की क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. 'धुरंधर 2' अब तक ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. इस मामले में धुरंधर ने  'आरआरआर' को भी पीछे छोड़ दिया है.  

'धुरंधर 2' की रिकॉर्ड तोड़ OTT व्यूअरशिप

ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने जियोहॉटस्टार पर अपनी डिजिटल रिलीज के पहले वीकेंड में ही 50 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए. 5 जून, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन ने साथ काम किया है. इसने किसी इंडियन फिल्म के लिए सबसे बड़ा ओटीटीट डेब्यू रिकॉर्ड बनाया है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कुल डिजिटल व्यूज बढ़कर 70 मिलियन हो गए हैं.

Advertisement

'धुरंधर 2' ने 'RRR' को पीछे छोड़ा

धुरंधर से पहले एसएस राजामौली की 'RRR' को यह दर्जा हासिल था. इसने  ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन फिल्म बनकर इतिहास रचा था. राम चरण और एनटीआर जूनियर स्टारर इस फिल्म ने 50 मिलियन व्यूज़ हासिल किए थे. रणवीर सिंह स्टारर की फिल्म ने अब उस आंकड़े को बहुत बड़े अंतर से पार कर लिया है और डिजिटल स्पेस में इंडियन फिल्मों के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

यह भी पढ़ें: लगान इवेंट में गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामे पहुंचे आमिर खान, काजोल-जूही चावला ने यूं खींची टांग

Advertisement

'धुरंधर: द रिवेंज' के बारे में 

इस स्पाई एक्शन थ्रिलर में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल लीड रोल में थे. यह 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल थी. 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने पहले पार्ट की भी रिकॉर्ड तोड़ दिया.  फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़, इन 5 भाषाओं में  रिलीज हुई. फिल्म ने कुल मिलाकर 1186.32 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1850.85 करोड़ रुपये की कमाई की. 

Featured Video Of The Day
TMC के दफ्तर पर बागियों का कब्जा! ग्राउंड रिपोर्ट से जानें मामला
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2 Ott Hits
Dhurandhar 2 Ott Platform
Dhurandhar 2 Ott Release
Dhurandhar 2 Latest Earnings
Dhurandhar 2 Latest News