Dhurandhar 2: आदित्य धर ने सुधारी धुरंधर 2 के ये बड़ी गलती, सिनेमाघरों में भेजे गए नए प्रिंट्स

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज के सिर्फ देश-विदेश में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म शानदार कहानी, एक्शन और डिटेलिंग हर कोई तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2: आदित्य धर ने सुधारी धुरंधर 2 के ये बड़ी गलती

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज के सिर्फ देश-विदेश में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म शानदार कहानी, एक्शन और डिटेलिंग हर कोई तारीफ कर रहा है. रोजाना फिल्म की तारीफ से जुड़े पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन रिलीज के कुछ दिनों बाद एक छोटी सी गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अब फिल्म की टीम ने उस गलती को तुरंत सुधार लिया है. साथ ही धुरंधर 2 की साउंड क्वालिटी को भी काफी बेहतर कर डाला है. 

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल नहीं धुरंधर की असली स्टार है ये एक्ट्रेस, छोटे से रोल से जीत लिया सबका दिल

क्या थी गलती

धुरंधर 2 में इंटरवल के ठीक बाद एक खास फाइट सीन है. इसमें रणवीर सिंह का किरदार हमजा एक लग्जरी बाथरूम में उदयबीर संधु के किरदार गुरबाज सिंह (पिंडा) से भिड़ जाता है. इस हाई वोल्टेज एक्शन सीन के दौरान एक शॉट में मिरर में कैमरामैन की परछाईं साफ दिख गई. यह गलती पलक झपकते में थी, लेकिन एक सतर्क दर्शक ने इसे नोटिस कर लिया. उन्होंने उस पल की स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिससे काफी चर्चा हुई.

धुरंधर 2 की साउंड क्वालिटी भी बढ़ाई

धुरंधर 2 के निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम ने इस गलती को गंभीरता से लिया. उन्होंने तुरंत सुधार कर नई प्रिंट्स तैयार कीं और देशभर के सिनेमाघरों को भेज दीं. निर्देश दिया गया कि नई प्रिंट्स को तुरंत लगाया जाए. इसके अलावा धुरंधर 2 की साउंड क्वालिटी को लेकर भी दर्शकों के शिकायत थी, जिसे पहले से बेहतर किया गया है. यह सभी कमी 23-24 मार्च की बीच में की गई है. नई प्रिंट में अब मिरर में कैमरामैन की परछाईं बिल्कुल नहीं दिखती.

Advertisement

फिल्म के बारे में

एक सूत्र ने बताया कि इतनी बड़ी फिल्म बनाने में हजारों छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखना पड़ता है. कभी-कभी ऐसी छोटी गलतियां हो जाती हैं. हॉलीवुड की फिल्मों में भी ऐसी गलतियां देखने को मिलती हैं. लेकिन आदित्य धर और उनकी टीम की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने गलती सुधार ली. धुरंधर 2 जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत कई कलाकार हैं. फिल्म की डिटेलिंग और मास एंटरटेनमेंट को दर्शक सराह रहे हैं.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच इजरायल और लेबनान में कैसे हैं हालात? Ground Report से समझिए