Dhurandhar 2 Cast Fees: किस एक्टर ने ली कितनी फीस, किसकी सबसे ज्यादा और किसे कौड़ियों के भाव किया साइन?

Dhurandhar 2 को रिलीज होने में बस दो दिन बाकी हैं. 19 मार्च को ये फिल्म थियेटर्स में होगी और इससे पहले जान लें कि किस एक्टर को कितनी फीस मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Cast Fees
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2:द रिवेंज' अब थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है. यह मल्टीस्टारर एक्शन थ्रिलर 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है, जबकि 18 मार्च को पेड प्रिव्यू शो शुरू होंगे. फिल्म का कुल बजट 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद इस सीक्वल में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, साथ ही संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. एडवांस बुकिंग जोरों पर है और कई शो हाउसफुल जा रहे हैं. आइए जानते हैं रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए एक्टर्स ने कितनी फीस ली है.

1- रणवीर सिंह: फिल्म के लीड हीरो हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के डबल रोल में नजर आने वाले रणवीर सिंह ने सबसे ज्यादा फीस ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को 50 करोड़ रुपये मिले हैं. वे इस प्रोजेक्ट के सबसे महंगे एक्टर हैं.

2- संजय दत्त: संजय दत्त फिल्म में चौधरी असलम के किरदार में हैं जो फिल्म में अहम भूमिका निभाते हैं. उनकी फीस को लेकर चर्चा है कि उन्हें 10 करोड़ रुपये में फिल्म के लिए साइन किया गया.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय जैसी शक्ल होने की वजह से जब इस एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी, बोलीं- प्लीज मुझसे नफरत मत करना...

Advertisement

3- आर माधवन: धुरंधर में आर माधवन अजय सान्याल के रोल में नजर आते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक माधवन ने फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

4- अर्जुन रामपाल: विलेन इलियास कश्मीरी के किरदार को मेजर इकबाल के नाम पर पर्दे पर निभाने वाले अर्जुन रामपाल की फीस सबसे कम बताई जा रही है. खबर है कि फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये में साइन किया गया.

Advertisement

5- सारा अर्जुन: फीमेल लीड यलीना जमाली के किरदार में नजर आने वाली सारा अर्जुन (रणवीर के कैरेक्टर हमजा की पत्नी) ने भी 1 करोड़ रुपये फीस ली है.

फिल्म ‘धुरंधर' का यह सीक्वल दिसंबर 2025 में रिलीज हुए पहले पार्ट की कहानी आगे बढ़ाता है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था. स्टारकास्ट की मजबूत फीस और हाई बजट के बावजूद एडवांस बुकिंग से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही के गाने की पोर्न फिल्म से हो रही तुलना, कौनसी फिल्म का है गाना और क्यों हो रहा विवाद?

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal में राजनैतिक हिंसा पर बीच Debate Panelist में आर-पार! | Elections