Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: ठंडा हुआ आदित्य धर की फिल्म का उबाल, 21वें दिन हुई सबसे कम कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर दर्शकों का जोश ठंडा होता दिख रहा है, जानें 21वें दिन हुई कितनी कमाई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 box office collection day 21
Social Media
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. हालांकि अब इसकी रफ्तार धीमी होती दिख रही है और इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है. Sacnilk के ताजा अपडेट के मुताबिक धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे बुधवार (8 अप्रैल) को 7.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

पिछले दिन के कम्पैरिजन में इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई है, क्योंकि पिछले दो दिनों में फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह पहली बार है जब फिल्म सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है, जिससे पता चलता है कि तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1246.67 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 1041.27 करोड़ हो गया है.

Photo Credit: Dhurandhar 2

यह भी पढ़ें: मोनालिसा का हनीमून वीडियो, फरहान के साथ एन्जॉय कर रहीं बोट राइड, लव जिहाद के विवाद के बीच कुछ ऐसा दिखा मूड

इस शुक्रवार को नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 अपने चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. धुरंधर 2 ने हाल ही में SS राजामौली की फिल्म बाहुबली 2: द कंक्लूजन (जिसका कुल कलेक्शन ₹1,030.42 करोड़ है) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब अगर टक्कर की बात करें तो साउथ की डकैत रिलीज होने जा रही है देखना होगा कि इसका धुरंधर 2 की रफ्तार पर क्या असर पड़ता है. पहले अक्षय कुमार की भूत बंगला भी 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही थी लेकिन धुरंधर 2 से क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज 17 अप्रैल कर दी गई. अब 16 अप्रैल को फिल्म के पेड प्रिव्यू होंगे और इसके बाद भूत बंगला थियेटर्स में होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: समय रैना के नए वीडियो पर मुकेश खन्ना का तीखा पलटवार, बोले- “इतनी आलोचना के बाद भी वही भाषा, वही घमंड”

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Exit Poll में TMC के किले में सेंध! BJP की सरकार बनेगी?
Topics mentioned in this article