Dhurandhar Lifetime Box Office Collection: नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद भी रणवीर सिंह की धुरंधर ने की खूब कमाई, 70 दिन में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

Dhruandhar lifetime box office collection: ‘धुरंधर’ ने 70 दिनों में 1300 करोड़ कमाए और ओटीटी पर रिलीज होते ही 24 घंटे में 7.6 मिलियन व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड बना लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar Box Office Collection Day 70: धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 70
नई दिल्ली:

Dhruandhar lifetime box office collection: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही जबरदस्त धमाका कर दिया था. पहले ही दिन से दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा और ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई हासिल की. अक्षय खन्ना से लेकर रणवीर सिंह के दमदार एक्शन, मजबूत कहानी और पावरफुल डायलॉग्स के चलते फिल्म लंबे समय तक चर्चा में बनी रही. रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली और इसके बाद तेजी से मुनाफे की ओर बढ़ने लगी. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद धुरंधर को सिनेमाघरों में प्यार मिल रहा है. हालांकि अब करोड़ों से कमाई 70 दिन बाद लाखों पर पहुंच गई है. 

70 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का रहा कब्जा 

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर' शुरुआती हफ्तों में लगातार हाउसफुल चलती रही और करीब 70 दिनों तक बड़े पर्दे पर टिकी हुई है. साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 दिनों में लगभग 894.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वीकिपीडिया के अनुसार, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 1,349–1,428 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पांच गुना से ज्यादा मुनाफा कमाया और अपने नौवें हफ्ते में ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें-  Border 2 Box Office Collection Day 21: बॉर्डर 2 की 21वें दिन दहाड़ जारी, 29 साल पुरानी बॉर्डर के बजट का 38 गुना की कमाई

ओटीटी पर आते ही धुरंधर ने बनाया नया रिकॉर्ड

30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ‘धुरंधर' ने ओटीटी पर भी धूम मचा दी. फिल्म ने 24 घंटे के अंदर 7.6 मिलियन व्यूज हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया और ‘एनिमल' को पीछे छोड़ दिया. रणवीर सिंह के करियर की ये अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई जिसने ‘सिंबा' और ‘पद्मावत' जैसी फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया.

धुरंधर के बारे में

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए थे. वहीं अब 19 मार्च को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होना है, जिसका हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था. जबकि कहा जा रहा है कि होली के मौके पर धुरंधर 2 का ट्रेलर मेकर्स रिलीज कर सकते हैं.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- सपोर्टिंग रोल के लिए फेमस था ये एक्टर, 13 की उम्र में डेब्यू, 45 में निधन, की तीन शादी, चौथी की खूब हुई चर्चा

Featured Video Of The Day
Iran US War | ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया एक और अमेरिकी F-15 विमान | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article