34 साल पहले आई थी हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर पहली सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म, धर्मेंद्र समेत 7 सुपरस्टार, रजनीकांत ने की थी रिजेक्ट

Dharmendra first surgical strike film of hindi cinema: 34 साल पहले आई थी हिंदी सिनेमा की पहली सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म, जिसमें धर्मेंद्र समेत 7 सुपरस्टार्स थे. हालांकि अनिल शर्मा को कास्टिंग में मेहनत करनी पड़ी थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
first surgical strike film of hindi cinema: हिंदी सिनेमा की पहली सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में नजर आए थे धर्मेंद्र
नई दिल्ली:

आज के समय में अगर सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्मों की बात होती है तो सबसे पहले 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'फाइटर', 'स्काई फोर्स' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों का नाम सबसे पहले आता है लेकिन साल 1992 में हिंदी सिनेमा की पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म तहलका बनी थी. फिल्म का नाम था 'तहलका', जिसने अपने नाम की तरह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था और 7 मार्च को निर्देशक अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. 

फुल मूवी देखने के लिए यहां क्लिक करें

सात सुपरस्टार वाली थी ये फिल्म 

अनिल शर्मा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन फिल्म 'तहलका' उनके लिए बहुत खास थी क्योंकि फिल्म में कई बड़े मल्टीस्टार्स को देखा गया था. फिल्म में धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, मुकेश खन्ना, शम्मी कपूर, आदित्य पंचोली, प्रेम चोपड़ा और अमरीश पुरी समेत कई बड़ी अभिनेत्रियां भी शामिल थीं. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म की कास्टिंग करना निर्देशक के लिए बहुत मुश्किल रहा था. 

ये भी पढ़ें- Holi Song: 50 साल पुराना वो फेमस गाना, जिस फिल्म में धर्मेंद्र न नहीं किया मेकअप, 100 दिनों तक सिनेमाघरों में छाई रही फिल्म

रजनीकांत ने पीछे खींचे हाथ

पहले फिल्म में मेजर कृष्ण राव का किरदार रजनीकांत निभाने वाले थे. उन्होंने फिल्म के लिए 'हां' कर दी थी लेकिन दक्षिण सिनेमा में निर्देशकों की हड़ताल होने के बाद फिल्म की शूटिंग जून के बाद करने के लिए कहा गया जबकि निर्देशक को बर्फबारी में शूट करना था. ऐसे में रजनीकांत ने भारी मन से हाथ पीछे खींच लिए, जिसके बाद फिल्म में मुकेश खन्ना की एंट्री होती है. अनिल शर्मा को महाभारत देखने का शौक था और उस वक्त भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना अपनी एक्टिंग से हर घर में प्रसिद्ध हो चुके थे. उनकी डायलॉग डिलीवरी ने भी फैंस का दिल जीत लिया था. ऐसे में निर्देशक ने मेजर कृष्ण राव के किरदार के लिए मुकेश खन्ना को चुना और शूटिंग के पहले दिन ही उन्होंने सबका दिल जीत लिया था. 

Advertisement

धर्मेंद्र के लिए नसीरुद्दीन शाह ने की थी हां

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने फिल्म करने के लिए हां क्यों कहा. नसीरुद्दीन शाह ने बिना फिल्म की स्क्रिप्ट सुने ही हां कर दी थी, क्योंकि फिल्म में धर्मेंद्र थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि धर्मेंद्र के साथ काम करना अपने आप में मजेदार और कुछ नया सीखने वाली चीज है. इतना ही नहीं, वे हिंदी सिनेमा के पहले अभिनेता थे, जिन्होंने फिल्म में स्विमसूट पहनने से भी परहेज नहीं किया था. जावेद जाफरी और आदित्य पंचोली ने भी सीन की डिमांड को समझते हुए स्विमसूट पहनकर लड़की बनने का फैसला लिया था.

ये भी पढे़ं: गोविंदा ने कुबूला 90s में इस एक्ट्रेस को देख हार बैठे थे दिल! लकी बताते हुए कहा- ऐसा लगता था जैसे डॉल है

Advertisement

तहलका का बजट और कलेक्शन

90 के दशक में स्क्रीन पर ऐसे फिल्माने के लिए लीड किरदारों को मनाना बहुत मुश्किल होता था, लेकिन नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि जब वे अपने किरदार के लिए फकीर के फटे कपड़े पहन सकते हैं, तो बिकिनी क्यों नहीं. कलाकारों के इतने समर्पण के कारण ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. 2 करोड़ के बजट में बनी तहलका ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
LPG Cylinder News: तेल-गैस पर बहस के बीच Anurag Bhadauria ने क्यों मांगी माफी? | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article