Holi Song: 50 साल पुराना वो फेमस गाना, जिस फिल्म में धर्मेंद्र न नहीं किया मेकअप, 100 दिनों तक सिनेमाघरों में छाई रही फिल्म

होली के मौके पर आज भी ‘शोले’ का फेमस गाना खूब बजता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने में धर्मेंद्र बिना मेकअप नजर आए थे. दिलचस्प बात ये है कि उनकी सादगी भरी स्क्रीन प्रेजेंस के बावजूद फिल्म ने ऐसा कमाल किया कि ‘शोले’ सिनेमाघरों मेंछाई रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होली के इस आइकॉनिक गाने में सादगी भरे लुक में दिखे धर्मेंद्र
नई दिल्ली:

होली का त्योहार पास आते ही जहन में होली से जुड़े गाने अपने आप चलने लगते हैं. कुछ गाने तो ऐसे हैं जो कई सालों से सुने जा रहे हैं लेकिन उनका जुनून लोगों में आजतक है. जैसे होली के तमाम सॉन्ग्स में से एक बड़ा फेमस सॉन्ग है ‘शोले' का ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं'. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया ये सॉन्ग हर होली पार्टी में सुनाई दे ही जाता है. चलिए हम आपको बताते हैं इस गाने से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

50 साल बाद भी हिट है गाना

यूं तो हर साल होली से जुड़े कई नए गाने रिलीज किए जाते हैं, लेकिन कुछ पुराने गाने ऐसे हैं जिनका क्रेज सालों बाद भी लोगों में बरकरार है. ऐसा ही है शोले मूवी का होली सॉन्ग, जिसके बोल हैं ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं.....' इस गाने में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी बड़े नटखट अंदाज में एक दूसरे संग होली खेलने नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन दूर से ही एक दूसरे को देखते रहते हैं. लेकिन जैसे ये गाना खत्म होता है वैसे ही गांव पर डाकू गब्बर सिंह के आदमियों का हमला हो जाता है और होली के रंग में भंग पड़ जाता है. फिल्म का सीक्वेंस जैसा भी हो, लेकिन होली का ये गाना आज भी होली खेलने वालों की पहली पसंद बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Holi Song: हेमा मालिनी थीं 8 महीने की प्रेग्नेंट तब शूट किया था होली का ये गाना, कॉस्ट्यूम से छिपाया था बेबी बंप

Advertisement

बिना मेकअप नजर आए धर्मेंद्र

1975 में रिलीज हुई ‘शोले' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन कल्ट फिल्मों में शामिल है जिसके डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर वैसे ही ताजा हैं जैसे फिल्म की रिलीज के वक्त थे. इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सालों से सुर्खियों में बने हुए हैं. IMDb पर दी गई जानकारी के मुताबिक फिल्म में वीरू का किरदार निभाने वाले धर्मेंद्र पूरी मूवी में बिना मेकअप के नजर आए थे. खास बात ये है कि बिना मेकअप के भी उनकी पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार थी कि दर्शक उनकी सादगी और हैंडसम लुक्स के दीवाने हो गए थे.

2000 से ज्यादा दिन लगी थी ये फिल्म

‘शोले' उस दौर की ऐसी ऐतिहासिक फिल्म बनी जिसने इंडियन सिनेमा में कामयाबी के नए रिकॉर्ड कायम किए. ये अपने समय की पहली ऐसी फिल्म मानी जाती है जो पूरे देश के सिनेमाघरों में लगातार 100 दिनों तक चली थी. इतना ही नहीं, मुंबई के एक थिएटर में इस फिल्म ने 2000 से ज्यादा दिनों तक लगातार चलने का रिकॉर्ड भी बनाया था. अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान और संजीव कुमार जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शक आज भी उतने ही चाव से देखते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Holi Song: होली पर कभी मिस नहीं होता 45 साल पुरानी फिल्म का गाना, जिसमें आखिरी बार अमिताभ बच्चन-रेखा के साथ आए थे नजर, हरिवंश राय ने लिखे थे बोल

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti| Bengal Exit Polls 2026: धरने पर बैठ गईं Mamata | बंगाल में भारी बवाल | Mic On Hai
Topics mentioned in this article