64 साल पुराना गाना, जिसकी रिकॉर्डिंग पर धर्मेंद्र और लता मंगेशकर की हुई पहली मुलाकात, इमोशनल हुए थे हीमैन

धर्मेंद्र ने एक शो में लता मंगेशकर से अपनी पहली मुलाकात का बेहद भावुक किस्सा सुनाया. एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान हुई मुलाकात के बरसों बाद जब लता जी ने उस दिन पहनी धर्मेंद्र की शर्ट तक याद होने की बात कही, तो अभिनेता भावुक होकर उनके पैर छू लिए थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
64 साल पुराना गाना जिस पर पहली बार मिले थे धर्मेंद्र और लता मंगेशकर
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में धर्मेंद्र और लता मंगेशकर दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे नाम रहे हैं, जिनके बिना हिंदी सिनेमा का इतिहास अधूरा लगता है. एक तरफ धर्मेंद्र अपनी शानदार फिल्मों और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे, तो दूसरी ओर लता मंगेशकर की आवाज ने कई पीढ़ियों को अपना दीवाना बनाया. अब दोनों दिग्गजों से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में धरमजी, लता दीदी से हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि बाद में वो जो कुछ भी बने उसमें लता दी के स्नेह व शुभकामनाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा. 

'आप की नजरों ने समझा' के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

धर्मेंद्र ने शो में बातचीत के दौरान बताया कि उनकी लता मंगेशकर से पहली मुलाकात फिल्म 'अनपढ़' के मशहूर गाने 'आप की नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे' की रिकॉर्डिंग के दौरान हुई थी. धर्मेंद्र के लिए यह मुलाकात बेहद खास थी. वह लता मंगेशकर की आवाज के इतने बड़े प्रशंसक थे कि उनके मुताबिक, उनकी आवाज उन्हें मानो ईश्वर की आवाज जैसी लगती थी. उस समय शायद धर्मेंद्र ने भी नहीं सोचा होगा कि हिंदी सिनेमा की इस महान गायिका से हुई वह मुलाकात उनके लिए जिंदगी भर की एक खास याद बन जाएगी.

ये भी पढ़ें- अभिजीत भट्टाचार्य के वो 10 रोमांटिक गाने, जिनसे शाहरुख खान बने 'रोमांस किंग', प्लेलिस्ट सुनेंगे बार बार

Advertisement

बरसों बाद लता जी ने याद दिलाई शर्ट का रंग

धर्मेंद्र ने इस मुलाकात से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात के कई साल बाद एक बार लता मंगेशकर ने उनसे कहा, "धर्मेंद्र, उस दिन तुम पीच कलर की शर्ट पहने थे." यह सुनकर धर्मेंद्र हैरान रह गए. इतने साल बीत जाने के बाद भी लता मंगेशकर को उनकी पहली मुलाकात की इतनी छोटी सी बात याद थी. धर्मेंद्र बताते हैं कि लता जी के मुंह से यह बात सुनकर वह इतने भावुक हो गए कि उन्होंने उनके पैर छू लिए.

Advertisement

गांव से आए लड़के के लिए दिल से निकली होंगी दुआएं

धर्मेंद्र ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि लता मंगेशकर ने शायद उन्हें दिल से दुआएं दी होंगी. उन्हें ऐसा महसूस होता था कि लता जी ने उस गांव से आए लड़के के लिए मन ही मन सोचा होगा कि यह सफल हो और जिंदगी में आगे बढ़े. धर्मेंद्र के मुताबिक, शायद लता जी की वही दुआएं और आशीर्वाद उनके साथ रहे और उन्हें जिंदगी में इतना बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका मिला. यही वजह थी कि धर्मेंद्र के मन में लता मंगेशकर के लिए बेहद गहरा सम्मान और स्नेह था. वह उन्हें एक ऐसी बड़ी शख्सियत मानते थे, जिनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता था.

धर्मेंद्र जी के मुंह से ये किस्सा सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए.आज दोनों ही महान हस्तियां इस दुनिया में नहीं है, लेकिन धर्मेंद्र के लिए लता मंगेशकर सिर्फ एक महान गायिका नहीं थीं. उनके लिए वो एक बड़ी बहन जैसा स्थान था. उन्हें लगता था कि गांव से फिल्मी दुनिया में आए एक लड़के के लिए लता जी के दिल से निकली दुआएं कहीं न कहीं उसके साथ रहीं. शायद यही वजह थी कि उनकी यह याद आज भी सुनने वालों को भावुक कर देती है.

ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा का 22 साल पुराना मुश्किल गाना, इमरान हाशमी के साथ किया परफॉर्म, कहा- सैकड़ों मर्दो के सामने आना पड़ा

Featured Video Of The Day
त्रिशूली के कहर से नेपाल में हर तरफ तबाही, NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए ताजा हालात
Topics mentioned in this article
Dhramendra
Lata Mangeshkar
Aap Ki Nazron Ne Samjha
Bollywood