धनाश्री वर्मा और अक्षरा सिंह ने साथ किया धमाकेदार डांस, वायरल Video देख फैंस बोले- कमाल की जोड़ी

युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 'छम्मा-छम्मा' गाने पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा संग थिरकीं अक्षरा सिंह,वीडियो वायरल
NDTV

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और डांस कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ नहीं, बल्कि उनका नया डांस वीडियो है. भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ उन्होंने सुपरहिट गाने 'छम्मा-छम्मा' पर ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी कि वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. दोनों की शानदार एनर्जी, दमदार एक्सप्रेशन और एक जैसी ट्यूनिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स बढ़ रहे हैं, जबकि फैंस दोनों की जोड़ी को अब तक का सबसे धमाकेदार डांस कोलैब बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की 2 फिल्मों ने कमाए 440 करोड़, अब कोर्ट ने 7 मामलों में सुनाई 21 महीने की जेल, चुकाने होगी ये मोटी रकम

धनाश्री और अक्षरा ने लूट ली महफिल

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर में हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से उनका बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है और जल्द ही वो श्रद्धा कपूर के साथ भी नजर आने वाली हैं. इसी बीच धनाश्री वर्मा के साथ उनका नया डांस वीडियो सामने आया है. दोनों ने 'छम्मा-छम्मा' गाने पर जबरदस्त तालमेल के साथ डांस किया. एक जैसे आउटफिट और शानदार एक्सप्रेशन ने इस वीडियो को और भी खास बना दिया.

Advertisement

कैप्शन ने भी खींचा ध्यान

धनाश्री वर्मा ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि कुछ गाने कभी पुराने नहीं होते, बल्कि समय के साथ और भी ज्यादा यादगार बन जाते हैं. उन्होंने इस पोस्ट में उर्मिला मातोंडकर को टैग करते हुए उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ भी की. वहीं अक्षरा सिंह ने कमेंट में लिखा, 'एनर्जी ही एनर्जी को पहचानती है.' दोनों की ये प्यारी बातचीत भी फैंस को खूब पसंद आई.

फैंस बोले- फायर है ये जोड़ी

वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. किसी ने हार्ट इमोजी शेयर की, तो किसी ने दोनों की जोड़ी को 'तबाही' बताया. एक यूजर ने लिखा, 'फायर.' वहीं दूसरे ने कहा कि दोनों एक जैसे कपड़ों में बहनों जैसी लग रही हैं. कई लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को किलर बताया. कुल मिलाकर धनाश्री वर्मा और अक्षरा सिंह का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
गंगा में स्टंट पड़ा भारी! बीच धारा में फंसी थार, क्रेन से निकाली गई बाहर
Topics mentioned in this article
Dhanashree Verma
Dance Viral Video
Akshara Singh
Bollywood
Entertaiment