रंगा-बिल्ला के अपराधों से सहम गई थी दिल्ली, अली फजल की 'राख' में दिखा ये खूंखार क्राइम

एक्टर दिव्येंदु भट्टाचार्य ने 'राख' को लेकर कहा कि 70 के दौर में 'रंगा बिल्ला' केस से पूरा देश सेहम गया था. जिसके बाद दिल्ली में काफी बदलाव आया. पिछले सालों में हाथरस, उन्नाव जैसी जगहों पर अपराध हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dibyendu Bhattacharya

सोनाली बेंद्रे और अली फजल की वेब सीरीज राख बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है. यह क्राईम थ्रिलर शो है जो की 'रंगा-बिल्ला' केस पर आधारित है. 70 के दशक में हुए 'रंगा-बिल्ला' केस ने दिल्ली ही नहीं पूरे भारत को हिला दिया था. जिसमें इन अपराधियों ने दो मासूम भाई-बहनों का कत्ल किया था. यह खबर आने के बाद हर कोई माता-पिता अपने बच्चों को लेकर चिंतित होने लगा था. इस वेब सीरीज में दिव्येंदु भट्टाचार्य ने भी अहम किरदार निभाया है. हाल ही में दिव्येंदु ने इस शो से जुड़ी काफी बातें की और NDTV को बताया कि उनका इस शो को लेकर कैसा एक्सपीरियंस रहा. इसके अलावा उन्होंने अपराधियों को सख्त सजा देने की मांग की.

रंगा-बिल्ला से सहमी दिल्ली

दिव्येंदु भट्टाचार्य ने वेब सीरीज से जुड़े कई अनुभव शेयर किया. उन्होंने 70 के दशक के मशहूर रंगा-बिल्ला से पर बात करते हुए कहा, जब 70 के समय यह अपराध हुआ, तब से दिल्ली बहुत बदल गया. बाद में हमको भारत में काफी बड़े-बड़े अपराध देखने को मिले. जिसमें सबसे बड़ा निर्भय केस था, इसके अलावा मैं 'उन्नाव' और 'हाथरस' केस की बात करूंगा. बस इतना कहना चाहता हूं कि इन तरीके के क्रिमिनल केस पर रोक लगनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ बहुत सख्त डिसीजन लेना चाहिए. क्योंकि 70 के दशक में हुए 'रंगा बिल्ला' केस के बाद दिल्ली सहम गई थी और लोगों में अपने बच्चों के लिए एक डर पैदा हो गया था. इन तरीके के जो अपराध होते हैं, उसमें कभी भी पॉलिटिक्स को शामिल नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द अपराधियों को सजा दिलानी चाहिए. क्योंकि हमारे देश में काफी बच्चों के साथ बलात्कार और शोषण जैसी चीजें देखने के लिए मिली हैं.

काम का अनुभव

राख के बारे में बात करते हुए दिव्येंदु भट्टाचार्य ने कहा, 'शो राख में मेरे सोनाली बेंद्रे के साथ ज्यादा सीन नहीं हैं. शो के आखरी में कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें आपने मुझे सोनाली जी के साथ देखा है. इसके मेरे अलावा ज्यादातर सीन अली फजल के साथ हैं. मैं अली को पिछले कई सालों से जानता हूं, क्योंकि 'मिर्जापुर' में मैं और अली हम दोनों साथ काम कर चुके हैं. अली बहुत ही शानदार एक्टर हैं और उनसे मेरी काफी अच्छी बॉन्डिंग भी है.' एक्टर ने आगे कहा, शो की शूटिंग दिल्ली में हुई है और दिल्ली में शूटिंग होना मतलब जमकर अच्छा-अच्छा खाना. जब हम शूट कर रहे थे तो दिल्ली में कबाब खाने जाते थे. इसके अलावा जब हम किसी भी प्रोजेक्ट की शूटिंग करते हैं तो हमको बहुत ही प्रोफेशनल होना पड़ता है.'

ये भी पढ़ें: गोविंदा के सिर पर नहीं है असली बाल, पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर पर फिर किया नया खुलासा

Advertisement
Featured Video Of The Day
बस 15 दिन और इंतजार करें... राम मंदिर दान चोरी मामले में पहली बार बोले सीएम योगी
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainemnt
Dibyendu Bhattacharya