राजस्थानी लोकगीत से बना है यह हिट गाना, दीपिका पादुकोण ने पहना था 30 किलो का लहंगा, आज भी फैंस करने लगते हैं डांस

पद्मावत में दीपिका पादुकोण का घूमर गाना आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है. 30 किलो का लहंगा पहनकर किए गए इस शानदार डांस ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि राजस्थान के मशहूर लोकनृत्य घूमर को भी नई पहचान दिलाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपिका पादुकोण के घूमर डांस का जादू आज भी नहीं हुआ कम
Instagram
नई दिल्ली:

राजस्थान की बात हो और घूमर का जिक्र न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत का सुपरहिट गाना घूमर आपने भी जरूर देखा होगा. शाही अंदाज, रंग-बिरंगे लहंगे और दीपिका पादुकोण की दिल जीत लेने वाली अदाएं आज भी लोगों को उस गाने की याद दिला देती हैं. खास बात ये है कि इस गाने में दीपिका पादुकोण ने करीब 30 किलो का भारी लहंगा पहनकर डांस किया था. फिर भी उनकी हर अदा इतनी खूबसूरत लगी कि गाना रिलीज होते ही छा गया. आज भी शादी, फंक्शन या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में घूमर की धुन बज जाए तो लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं.

जब दीपिका बनीं घूमर की नई पहचान

पद्मावत का घूमर सिर्फ एक गाना नहीं था, बल्कि एक शानदार विजुअल ट्रीट था. संजय लीला भंसाली के भव्य सेट, दीपिका का रॉयल लुक और शानदार डांस स्टेप्स ने इस गाने को और भी खास बना दिया. यही वजह है कि रिलीज के कई साल बाद भी लोग इस गाने को उतना ही पसंद करते हैं जितना पहले दिन किया था. वहीं इस गाने में घूमर संस्कृति को और भी पॉपुलर कर दिया. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की जिद पर गाया था किशोर कुमार ने गाना, 50 साल बाद बना अमर, आशिकों के दिलों पर करता है राज

घूमर के बारे में 

घूमर राजस्थान का मशहूर लोकनृत्य है. इसमें महिलाएं गोल घेरे में घूमते हुए नृत्य करती हैं. जब रंगीन लहंगों का घेरा हवा में लहराता है, तो नजारा देखने लायक बन जाता है. इसी खूबसूरत अंदाज की वजह से इस नृत्य का नाम घूमर पड़ा. कहा जाता है कि घूमर की शुरुआत राजस्थान की भील जनजाति से हुई थी. बाद में ये नृत्य राजपूत राजघरानों तक पहुंचा. महलों में रानियां और राजकुमारियां खास मौकों पर घूमर करती थीं. धीरे-धीरे ये नृत्य राजस्थान की शान और पहचान बन गया. घूमर की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और खूबसूरती है. इस नृत्य में महिलाओं की गरिमा, संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई देती है. इसके गीतों में प्यार, परिवार और रिश्तों की बातें सुनने को मिलती हैं, जो लोगों को इससे जोड़ देती हैं.

Advertisement

पद्मावत का घूमर गाना हुआ पॉपुलर

आज घूमर सिर्फ राजस्थान की ही शान नहीं है बल्कि बॉलीवुड में भी इसका जादू साफ नजर आता है. इंटरनेशनल स्टेज पर भी इसकी धूम देखने को मिलती है. वहीं पद्मावत जैसी फिल्मों ने इसे नई पीढ़ी के बीच और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया. यही वजह है कि दीपिका पादुकोण का घूमर आज भी लोगों की फेवरेट डांस परफॉर्मेंस में गिना जाता है. यूट्यूब पर पद्मावत के घूमर गाने को 2.2 मिलियन लोगों ने देखा है. जबकि आज भी फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए नजर आते हैं. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के 100 एपिसोड के कार्टून का बच्चों को रहता था इंतजार, जावेद जाफरी की आवाज से 90s में हुआ पॉपुलर, गाना सुनने टीवी के सामने होते थे बच्चे

Featured Video Of The Day
द फ्यूचर इंडिया समिट, बदलते भारत की एक नई तस्वीर!
Topics mentioned in this article
Deepika Padukone
Ghoomar Song
Padmavat
Bollywood
Entertainment