दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप के दावों पर दी सफाई, मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा- वह मेरी पहली मुलाकात

दीपिका पादुकोण संग ब्रेकअप पर मुजम्मिल इब्राहिम ने लिखा- "अभी जो बातें फैलाई जा रही हैं वो एक बहुत लंबी बातचीत के कुछ हिस्से हैं."

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दीपिका पादुकोण को छोड़ने वाले बयान पर एक्स बॉयफ्रेंड ने दी सफाई
नई दिल्ली:

एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने अपने एक पुराने इंटरव्यू पर रिएक्शन दिया, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात कर रहे थे, जो हाल ही में फिर से वायरल हो रहा है. क्लिप के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद मुजम्मिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात की सफाई देते हुए कहा कि यह बातचीत एक साल पहले हुई थी और इसके शॉर्ट एडिट पूरी बातचीत को नहीं दिखाते.  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दीपिका पादुकोण और मुजम्मिल इब्राहिम करियर के शुरूआती दिनों में डेट कर चुके हैं और  दीपिका ने रणवीर सिंह से नवंबर 2018 में शादी कर चुकी हैं. जबकि पहली बेटी दुआ के पेरेंट्स सितंबर 2024 में बने. वहीं अब एक्ट्रेस दोबारा मां बनने वाली हैं. 

मुजम्मिल इब्राहिम का स्टेटमेंट 

मुजम्मिल इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, "जिस इंटरव्यू की चर्चा हो रही है और जिसे गलत तरीके से 'नए दावे' के तौर पर हेडलाइन दी गई वह एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था. अभी जो बातें फैलाई जा रही हैं वो एक लंबी बातचीत का कुछ हिस्सा है. बातचीत के दौरान झिझक, कॉन्टेक्स्ट और जिन विषयों पर सम्मान के साथ चर्चा की गई वो अक्सर एडिटिंग के दौरान या बातचीत के कुछ हिस्सों को अलग-थलग करके देखने पर छूट जाते हैं. मैंने हमेशा अपने अतीत के लोगों के बारे में सम्मान के साथ बात करने की कोशिश की है, और यह बात आज भी वैसी ही है. बहुत से लोगों की तरह मैंने भी बरसों तक अपना काम और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है और मुझे उम्मीद है कि बातचीत इसी पर रहेगी. मैं ईमानदारी से बात करने और सम्मान के साथ ऐसा करने के अपने रुख पर कायम हूं."

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस पॉपुलर शो की आवाज बने थे सोनू निगम, 90s में था नंबर वन, शक्तिमान के दौर में बनाई जगह

Advertisement

दीपिका पादुकोण के बारे में मुजम्मिल ने कही थी ये बात

यह बयान सिद्धार्थ कनन के साथ 2025 में दिए इंटरव्यू के दोबारा वायरल होने के बाद आया है. बातचीत में मुजम्मिल ने दीपिका पादुकोण से मॉडलिंग के दिनों में रिलेशनशिप पर बात की. उन्होंने कहा, "बॉम्बे में वह मेरी पहली मुलाकात वाली इंसान थीं और मैं उनका. यह मेरा पहला रियल रिलेशनशिप था. दीपिका ने ही मुझे सबसे पहले प्रपोज किया था. हमारा ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि मैंने उन्हें छोड़ दिया था. लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है. मुझे किसी को छोड़ने का कभी अफसोस नहीं होता. साथ ही, उस समय मैं एक स्टार था. वह नहीं थीं. वह एक मॉडल थीं, लेकिन मैं तब तक एक्टर बन चुका था." उसी इंटरव्यू में मुजम्मिल ने यह भी बताया कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी वह कुछ समय तक एक-दूसरे के संपर्क में रहे. उनके मुताबिक, दीपिका की शादी होने के बाद वो कभी-कभी एक-दूसरे को उनकी कामयाबियों के लिए बधाई देते थे. हालांकि वह अब संपर्क में नहीं हैं. 

कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम

मुजम्मिल इब्राहिम इंडियन एक्टर और मॉडल हैं, जो कश्मीर के रहने वाले हैं. उन्होंने राखी सावंत के साथ परदेसिया और लकी अली की कभी ऐसा लगता है म्यूजिक वीडियो में नजर आए. इसके अलावा वह धोखा, हॉर्न ओके प्लीज, विल यू मैरी मी, स्पेशल ऑप्स और लव एंड वॉर में नजर आए.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार करने वालों का दर्द बयां करता है ये 33 साल पुराना गाना, शाहरुख खान ले गए हीरोइन, विनोद राठौड़ की आज सुनते ही भर आती हैं आंखें

Featured Video Of The Day
ट्विशा शर्मा केस में AIIMS का बड़ा खुलासा: 11 पन्नों की सीलबंद रिपोर्ट में कैद है मौत का खौफनाक सच
Topics mentioned in this article
Muzammil Ibrahim
Bollywood
Deepika Padukone
Entertainment