ऋषि कपूर की ये फ्लॉप फिल्म थी दाऊद इब्राहिम की फेवरेट मूवी, अंडरवर्ल्ड डॉन ने खुशी में एक्टर को घर बुलाकर पिलाई थी चाय

ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला' में इस अनोखी मुलाकात का जिक्र किया है. दाऊद ने न सिर्फ ऋषि कपूर को अपने घर बुलाया, बल्कि अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम भी बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऋषि कपूर की इस फिल्म का फैन था दाऊद इब्राहिम

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के फैंस में एक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी था. ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला' में इस अनोखी मुलाकात का जिक्र किया है. दाऊद ने न सिर्फ ऋषि कपूर को अपने घर बुलाया, बल्कि अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम भी बताया, जिसमें ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे. 1988 में जब ऋषि कपूर दुबई गए थे, तब एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही एक व्यक्ति उनसे मिला. उसने फोन पर दाऊद से बात कराई. दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) ने कहा कि अगर उन्हें कोई मदद चाहिए तो बताएं. बाद में पता चला कि दाऊद चाय पीने के लिए उन्हें अपने घर बुलाना चाहते हैं. ऋषि कपूर अपने एक दोस्त के साथ तैयार हो गए. 

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट के सामने रणबीर कपूर को क्यों आया गुस्सा, पैपराजी पर भड़के एक्टर बोले- पीछे हटो

कैसे हुई मुलाकात

होटल के बाहर एक बड़ी कार आई. गाड़ी में बैठने के बाद रास्ता बदल-बदलकर कई चक्कर लगाए गए, ताकि कोई भी दाऊद इब्राहिम के घर का पता न लगा सके. घर पहुंचने पर दाऊद खुद स्वागत करने आए. उन्होंने चाय और बिस्किट परोसे. दाऊद ने साफ कहा कि वे न खुद शराब पीते हैं और न दूसरों को पिलाते हैं, इसलिए चाय पर बुलाया. बातचीत के दौरान दाऊद ने बताया कि वे राज कपूर, दिलीप कुमार और उनके परिवार के बड़े फैन रहे हैं. फिर उन्होंने अपनी सबसे पसंदीदा फिल्म का नाम लिया -'तवायफ'. 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 'दाऊद' नाम के किरदार को निभाया था. दाऊद ने कहा कि अपने नाम की वजह से उन्हें यह फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है. 

तवायफ फुल मूवी

तवायफ के बारे में

फिल्म में रति अग्निहोत्री और पूनम ढिल्लन भी मुख्य भूमिकाओं में थीं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई, लेकिन दाऊद के दिल में खास जगह बना गई. ऋषि कपूर ने लिखा कि मुलाकात में उन्हें कोई गलत बात नजर नहीं आई. बाद में दुबई के एक मॉल में दोनों की एक और मुलाकात हुई, जहां दाऊद ने शॉपिंग कराने की बात कही, लेकिन ऋषि कपूर वहां से चले गए. यह घटना उस दौर की है जब बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का प्रभाव चर्चा में रहता था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
'लाल टोपी' पर चढ़ रहा है नया रंग! अखिलेश के समाजवाद की नई पैकेजिंग!
Topics mentioned in this article
Rishi Kapoor
Dawood Abrahim
Tawaif
Actor Rishi Kapoor
Underworld Don Dawood Ibrahim