धरती की पुत्री, धर्म की प्रतीक, रामायण के प्रोमो में दिखा साई पल्लवी का दिव्या माता सीता अवतार

नमित मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का नया प्रोमो रिलीज हो गया है. इसमें साई पल्लवी को माता सीता के रोल में दिखाया गया है. प्रोमो में उनकी सादगी और दिव्यता साफ नजर आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
साई पल्लवी का माता सीता वाला दिव्य लुक आया सामने, रामायण का नया प्रोमो रिलीज
NDTV

नमित मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण' का नया प्रोमो रिलीज हो गया है. इसमें साई पल्लवी को माता सीता के रोल में दिखाया गया है. प्रोमो में उनकी सादगी और दिव्यता साफ नजर आ रही है. प्रोमो में साई पल्लवी को सीता के अलग-अलग रूपों में देखा जा सकता है. शादी से पहले, शादी के बाद और वनवास के दिनों की झलक दी गई है. उनके चेहरे पर माता सीता जैसी सरलता और गरिमा साफ झलकती है. नमित मल्होत्रा ने खुद यह प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया. 

कैसा है प्रोमो

मेकर्स ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,  'धरती की पुत्री, मिथिला की राजकुमारी, प्यार से बंधी और धर्म से प्रेरित. सीता के रूप में साई पल्लवी. प्रोमो आ गया है. 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रामायण का अनुभव लें.'

फैंस ने प्रोमो पर खूब प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने साई पल्लवी के लुक की तारीफ की. एक ने लिखा कि वह परफेक्ट सीता हैं. दूसरे ने कहा कि उनकी सादगी बहुत अच्छी लग रही है. लोग फिल्म में उनका यह रूप देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रामायण की रिलीज डेट

‘रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं. यश रावण के रूप में नजर आएंगे. साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान का किरदार करेंगे. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होना है. एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

Advertisement

दीवाली से ठीक पहले रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. मेकर्स भी समय-समय पर नए लुक और प्रोमो जारी कर इसके उत्साह को बनाए रखे हुए हैं. 

यह भी पढ़ें | लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे रावण के बेटे मेघनाद का वध, रामायण की रिलीज से पहले जान लें क्या थी लखन की वो शक्ति

Advertisement
Featured Video Of The Day
अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव! 2027 चुनाव से महिला वोस्‍टरों को साधने की योजना
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ramayana Budget
Sai Pallavi
Sai Pallavi Ramayana
Sita Role

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं