अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' का इंस्पायरिंग सॉन्ग ‘ठान लिया’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो

अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की इन दिनों हर ओर चर्चा है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही गंगा राम चौधरी सुर्खियों में है. फिल्म का नया सॉन्ग रिलीज हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
दसवीं का नया सॉन्ग रिलीज
नई दिल्ली:

अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की इन दिनों हर ओर चर्चा है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही गंगा राम चौधरी सुर्खियों में है. गंगा राम चौधरी का कैरेक्टर तेजी से फैन्स के दिलों में जगह बना रहा है. अब फिल्म का नया गाना ठान लिया रिलीज हो गया है. यह इंस्पिरेशनल सॉन्ग है. जिसमें अभिषेक बच्चन को दसवीं की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है. कड़ी मेहनत और जोरदार ज़िद के साथ, जूनियर बच्चन अपने मिशन को पूरा करने के लिए एक-एक करके कई किताबें पढ़ते दिख रहे हैं. गाने में निम्रत कौर भी हैं, जो अपने पति की कुर्सी पर कब्जा कर लेती हैं और राजनीति के नए सबक सीख रही हैं. यामी गौतम भी सख्त आईपीएस के अपने किरदार में इस सॉन्ग में नजर आ रही हैं. 

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: भारत के सामने पाक का सरेंडर, Kapil Dev ने क्या कहा? | NDTV EXCLUSIVE