15 दिन तक लगातार देखी 'रामायण', फिर इस मशहूर एक्टर ने ली अंतिम सांस, हनुमान के रोल से बना सुपरस्टार

साल 1987 में मनोरंजन की दुनिया के लिए बेहद खास माना जाता है. इस साल दूरदर्शन में ऐसा सीरियल शुरू हुआ था, जिसे देखने के लिए गली-मोहल्ले खाली हो जाती था और लोग टीवी से चिपक जाते थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दारा सिंह की ये थी आखिरी इच्छा, बेटे ने की पूरी, बिंदु ने सुनाए बचपन के अनसुने किस्से
NDTV

साल 1987 में मनोरंजन की दुनिया के लिए बेहद खास माना जाता है. इस साल दूरदर्शन में ऐसा सीरियल शुरू हुआ था, जिसे देखने के लिए गली-मोहल्ले खाली हो जाती था और लोग टीवी से चिपक जाते थे. यह सीरियल रामानंद सागर का रामायण था. दूरदर्शन पर आने वाले इस सीरियल का उस वक्त हर को दीवाना था. इस सीरियल से जुड़ा कलाकारों को लोग भगवान तक मानने लगे थे. उन्ही में से एक दारा सिंह भी थे. दारा सिंह बॉलीवुड के वो एक्टर थे, जिन्होंने अपने किरदारों से हर दर्शक को इंप्रेस किया. दारा सिंह पर्दे पर आध्यात्मिक से लेकर एक रियल हीरो का किरदार निभाया. 

ये भी पढ़ें: 'सतलुज' को लेकर सख्त हुई केंद्र सरकार, लगाया गैर कानूनी तरीके से प्रसारण का आरोप

दारा सिंह रामानंद सागर का सीरियल रामायण में भगवान हनुमान की किरदार में पसंद किया गया था. इस शो के बाद जहां भी दारा सिंह जाते, लोग उनको भगवान हनुमान की छवि में देखते थे. आज दारा सिंह हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके बेटे बिंदू दारा सिंह ने अपने पिता को याद कर एनडीटीवी को उनसे जुड़े कुछ किस्से बताए.

एक्टर की आखिरी इच्छा

बिंदू दारा सिंह ने कहा, 'उनको हर दिन उनके चाहने वाले याद करते हैं. चाहे उनके जन्मदिन हो या पुण्यतिथि हो दारा सिंह जी अभी भी लोगों के बीच में रहते हैं. आज भी लोग उनके फोटोज और उनकी रील सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. ऐसे लोग जाते नहीं बल्कि अमर हो जाते हैं. मैं जहां भी जाता हूं, वह पूरे हिंदुस्तान के दिल में बसते हैं. लोग उनके बारे में बात करते हैं. उन्होंने जो रामायण में भगवान बजरंगबली का किरदार निभाया था, उसके बारे में बात करते हैं. उनका आशीर्वाद हम सभी पर है.'

एक्टर ने आगे कहा, 'जब उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. तब मैंने उसे कहा कि आपकी क्या इच्छा है, आप क्या करना चाहते हो, आपके मन में क्या रह गया है? उन्होंने कहा कि नहीं, मेरे मन में अब कुछ भी इच्छा नहीं है. लेकिन जब भी मैंने कहा कोई एक इच्छा तो होगी? तब उन्होंने कहा कि चल टीवी पर रामायण लगा दे, तब उन्होंने 15 दिनों तक टीवी पर पूरी रामायण देखी. इसके बाद उनका निधन हो गया'.

Advertisement

बचपन को किया याद

बिंदू दारा सिंह ने आगे कहा, 'बचपन की यादें बहुत ही अनमोल होती हैं. ऐसे ही मेरे पिताजी के साथ बचपन की कुछ यादें हैं. जैसे मैं उनकी फिल्मों की शूटिंग देखने के लिए जाता था. वह शूटिंग में शेर से लड़ते थे तो उनके पूरे बदन पर निशान पड़ जाते थे. इसके अलावा जब भी उनकी कुश्ती के शो होते थे, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार जैसे तमाम बड़े एक्टर्स शो देखने आते थे. सरदार वल्लभभाई स्टेडियम में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था थी. बता दूं, स्टेडियम पूरा भरा होता था, इसके अलावा 25 हज़ार लोग बाहर खड़े रहते थे. जनता का मेरे पिताजी को बहुत प्यार मिलता था. इसके अलावा मैंने उनसे एक्सरसाइज करना, जीवन में हमेशा शांत रहना ये सब चीज़ें सीखीं है. ऐसे लोग जीवन में सिर्फ एक बार आते हैं, बार-बार नहीं आते.'

इस फिल्म में आए नजर

बिंदु दारा सिंह हाल ही रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए हैं. इस फिल्म में उनका बहुत ही ग्रे और कॉमेडी किरदार है. इससे पहले बिंदु सन ऑफ सरदार 2 में भी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं देखा पाई, लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' ने सफलता के झंडे गढ़ दिए. वैसे इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन जैसे तमाम बड़े एक्टर्स हैं. लेकिन बिंदु दारा सिंह ने भी अपने किरदार से इन एक्टर्स के बीच अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
दंगों का 'डायरेक्टर' कौन? ताहिर हुसैन को सजा मिलते ही कपिल मिश्रा ने ऐसा क्यों कहा?
Topics mentioned in this article
Dara Singh
Ramayan 1987
RAmayan
Ramayan 1987 Cast
Ramayan Actor