जब दारा सिंह की फिल्म पर लगा बैन, मिली दंगों की धमकी, फिर संजय गांधी ने ऐसे कराई थी पहलवान की फिल्म रिलीज

दारा सिंह की एक पंजाबी फिल्म रिलीज से पहले बड़े विवाद में फंस गई थी. फिल्म पर बैन लगा, दंगों की धमकी मिली और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. बाद में संजय गांधी की मदद से फिल्म आखिरकार रिलीज हो सकी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब दारा सिंह की फिल्म पर मचा था बवाल
नई दिल्ली:

फिल्म रिलीज होने से पहले उसका विवादों में आना कोई नई बात नहीं है. लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब एक फिल्म को लेकर माहौल इतना गर्म हो गया कि दंगों की धमकी तक दे दी गई. इस मुश्किल दौर से गुजरने वाले स्टार थे दारा सिंह. उनकी एक पंजाबी फिल्म को लेकर इतना विरोध हुआ कि फिल्म पर रोक लग गई, रिलीज अटक गई और उन्हें भारी नुकसान भी झेलना पड़ा. दिलचस्प बात ये है कि बाद में संजय गांधी की मदद से ये फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों तक पहुंच सकी.

इमरजेंसी के दौर में फंसी फिल्म

दारा सिंह ने इस पंजाबी फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की थी, बल्कि इसका निर्देशन भी खुद किया था. फिल्म की कहानी सिख इतिहास से जुड़ी थी. शूटिंग के दौरान उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि रिलीज के वक्त ये फिल्म इतने बड़े विवाद में फंस जाएगी. इमरजेंसी के दौर में जैसे ही फिल्म रिलीज की तैयारी शुरू हुई, विरोध की आवाजें भी तेज हो गईं.

यह भी पढें-केतन अग्रवाल मामले में सिया गोयल के माता- पिता को कंगना रनौत का सपोर्ट, बोलीं- बच्चों के गलत कामों के लिए परिवार दोषी नहीं 

नाम बदला, फिर भी नहीं थमा बवाल

शुरुआत में फिल्म का नाम 'राज करेगा खालसा' रखा गया था. बाद में विवाद से बचने के लिए इसका नाम बदलकर 'सवा लाख से एक लड़ाऊं' कर दिया गया. लेकिन नाम बदलने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. कुछ संगठनों और नेताओं ने फिल्म का विरोध शुरू कर दिया. उनका कहना था कि फिल्म की कुछ बातों पर उन्हें आपत्ति है.

Advertisement

दंगों की धमकी से रुक गई रिलीज

मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि फिल्म की रिलीज पर रोक लग गई. विरोध करने वालों ने दंगों की चेतावनी भी दी. दारा सिंह ने कई लोगों को फिल्म देखकर फैसला लेने की बात कही, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी. उन्होंने अलग-अलग लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ. इस पूरे मामले में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.

यह भी पढें-  इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत का यह रोमांटिक सॉन्ग निकला कॉपी, मर्डर का गाना 4 विदेशी भाषाओं में पहले हुआ था रिलीज

Advertisement

संजय गांधी की मदद से मिली राहत

करीब तीन साल बाद दारा सिंह की मुलाकात संजय गांधी से हुई. उन्होंने फिल्म पर लगी रोक की पूरी कहानी बताई. इसके बाद फिल्म को रिलीज करने का रास्ता साफ हुआ और आखिरकार ये सिनेमाघरों तक पहुंच गई. हालांकि इतनी देरी हो चुकी थी कि फिल्म अपनी पूरी लागत भी नहीं निकाल पाई. बाद में विरोध करने वालों में से एक ने दारा सिंह को चिट्ठी लिखकर माफी भी मांगी.

Featured Video Of The Day
Ujjain में सिरफिरे आशिक की करतूत: बातचीत बंद की तो युवती पर चाकू से किए 14 वार, हालत गंभीर
Topics mentioned in this article
Dara Singh
Sanjay Gandhi
Movie Controversy
Dara Singh Movies
Dara Singh News