धुरंधर 2 में बड़े साहब बनने की खातिर इस एक्टर का छूट गया खाना-पानी, भूखे पेट करता था तो सिर्फ काम- जानें आपबीती

रिलीज होते ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा 'बड़े साहब' वाले किरदार की हो रही है, जो असल में दाऊद इब्राहिम पर आधारित है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर 2 में बड़े साहब बनने की खातिर इस एक्टर का छूट गया खाना-पानी

रिलीज होते ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा 'बड़े साहब' वाले किरदार की हो रही है, जो असल में दाऊद इब्राहिम पर आधारित है. इस खास भूमिका को दानिश इकबाल ने निभाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में दानिश ने अपने रोल के पीछे की मुश्किलों के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 'बड़े साहब' बनने के लिए उन्हें रोजाना 8 से 9 घंटे मेकअप में बिताने पड़ते थे. प्रोस्थेटिक्स लगाने के बाद पूरा दिन वैसा ही रहना पड़ता था. इसे उतारने में भी 3-4 घंटे लग जाते थे.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Spoiler: आदित्य धर ने इस एक्टर को चुपचाप बना डाला 'बड़े साहब', दानिश इकबाल को नहीं दी कोई जानकारी

भूखे पेट रहना पड़ता था

दानिश इकबाल ने हाल ही में जूम टीवी से बात की. इस दौरान उन्होंने अपने मेकअप को लेकर कहा कि इस प्रोस्थेटिक के कारण बहुत सारी पाबंदियां होती थीं. खाना खाना मुश्किल हो जाता था, बस थोड़ा-बहुत पी सकते थे. शूटिंग के दिनों में चिंता रहती थी कि किरदार कैसा लगेगा, लेकिन उन्होंने इस चुनौती को एंजॉय किया. दानिश इकबाल ने डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आदित्य बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं, पॉलिट और सहयोगी. वे एक्टर्स को पूरी तरह कम्फर्ट देते हैं.

Advertisement

धुरंधर 2 की स्टारकास्ट

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. दानिश इकबाल का यह ट्रांसफॉर्मेशन और परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनके सीन वायरल हो रहे हैं. यह फिल्म एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें भारतीय खुफिया एजेंसी के एक एजेंट की कहानी दिखाई गई है. 

Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: बंगाल में घुसपैठ, UCC और Muslim वोट! कौन बनेगा किंगमेकर? |Mamata Banerjee