Father's Day Special: ओटीटी पर पापा के साथ बैठकर देखें ये 6 फिल्में, तीसरी तो है ब्लॉकबस्टर 

Father's Day 2026: 6 फिल्में, जिन्होंने पिता-पुत्री के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा. तीसरी तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कर चुकी है कलेक्शन. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Father's Day 2026: फादर्स डे पर जरुर देखें ये फिल्में
Google
नई दिल्ली:

21 जून 2026 को पूरा देश फादर्स डे मना रहा है. वहीं इस मौके पर अगर आप भी सोच रहे हैं कि पापा के साथ घर पर बैठकर ओटीटी पर कोई फैमिली फिल्म देखें, जिसमें पापा और बेटी की कहानी पर जोर दिया गया है तो यह 7 फिल्में आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. हालांकि एक फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके लिए आपको रिलीज करना होगा. हम बात कर रहे हैं 'द इंडिया स्टोरी' की, जिसका हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें श्रेयस तलपड़े अपनी कैंसर पीड़ित बेटी को गोद में उठाए भावुक अंदाज में नजर आए. यह फिल्म देश में खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसी गंभीर समस्या और उसके आम लोगों के जीवन पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभाव को उजागर करती है.

पिकू (2015)

पिता- अमिताभ बच्चन
बेटी- दीपिका पादुकोण
ओटीटी- नेटफ्लिक्स 

कहानी-पिता-बेटी के रिश्ते को जितनी सहजता और वास्तविकता के साथ 'पिकू' में दिखाया गया है, वैसा कम ही फिल्मों में देखने को मिलता है. पिकू बनर्जी और उनके बुज़ुर्ग पिता भास्कर के बीच होने वाली नोकझोंक, अलग-अलग विचार और रोज़मर्रा की बहसों के बावजूद दोनों के बीच गहरा प्यार और एक-दूसरे पर निर्भरता इस रिश्ते को बेहद भावुक और वास्तविक बनाती है. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के इस कार्टून का बच्चों को रहता था इंतजार, जावेद जाफरी की आवाज से 90s में हुआ पॉपुलर, गाना सुनने टीवी के सामने होते थे बच्चे

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020)

पिता- पंकज त्रिपाठी
बेटी- जाह्नवी कपूर
ओटीटी- नेटफ्लिक्स

कहानी-इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत एक ऐसे पिता का किरदार है, जो अपनी बेटी के सपनों पर पूरा भरोसा करता है. अनुप सक्सेना अपनी बेटी गुंजन को समाज की बाधाओं के बावजूद पायलट बनने के लिए प्रेरित करते हैं और साबित करते हैं कि माता-पिता का विश्वास बच्चों की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. 

Advertisement

दंगल (2016)

पिता- आमिर खान
बेटियां- फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा
ओटीटी- नेटफ्लिक्स

कहानी-'दंगल', पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों गीता व बबीता की प्रेरणादायक कहानी है. अनुशासन, कड़ी मेहनत और त्याग के जरिए एक पिता अपनी बेटियों को समाज की रूढ़ियों को तोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए तैयार करता है.

हे बेबी (2007)

पिता- अक्षय कुमार
बेटी- एंजेल
ओटीटी- नेटफ्लिक्स

कहानी- मुख्य रूप से एक कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद 'हे बेबी' पिता बनने की ज़िम्मेदारी और भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश करती है. जब आरुष को एक छोटी बच्ची की देखभाल करनी पड़ती है, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वह प्यार, ज़िम्मेदारी और निस्वार्थ स्नेह का असली मतलब समझता है. 

Advertisement

अंग्रेजी मीडियम (2020)

पिता- इरफ़ान खान
बेटी- राधिका मदान
ओटीटी- जियो हॉटस्टार (डिज्नी प्लस)

कहानी- चंपक बंसल एक ऐसे समर्पित पिता हैं, जो अपनी बेटी के विदेश में पढ़ाई करने के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं. फिल्म एक पिता के त्याग, संघर्ष और बेटी के प्रति उसके असीम प्रेम को बेहद भावुक तरीके से दर्शाती है. 

दृश्यम (2015)

पिता- अजय देवगन
बेटियां- इशिता दत्ता और मृणाल जाधव
ओटीटी- नेटफ्लिक्स

कहानी- 'दृश्यम' एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, लेकिन इसकी असली भावनात्मक ताकत विजय सालगांवकर का अपनी बेटियों के प्रति अटूट समर्पण है. वह अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए हर हद पार करने को तैयार रहता है, जो यह दर्शाता है कि एक पिता अपने बच्चों की रक्षा के लिए किस हद तक जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- 50 साल पुराना ये एवरग्रीन गाना है आशिकों के दिलों की धड़कन, किशोर कुमार ने गाया खराब तो डायरेक्टर ने छोड़ा था स्टूडियो

Featured Video Of The Day
बीजेपी नेता Keya Ghosh का ममता बनर्जी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, TMC में बढ़ी बेचैनी
Topics mentioned in this article
Fathers Day
Bollywood
Netflix
Entertainment
Dangal