Cocktail 2 Movie Review in Hindi: कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म पिछले काफी दिनों से चर्चा में थी, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी नजर आए थे. वहीं अब कॉकटेल 2 को होमी अडजानिया द्वारा डायरेक्ट किया गया है. जबकि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले कॉकटेल 2 को प्रोड्यूस किया गया है. तो आइए आपको बताते हैं कि कॉकटेल 2 कैसी है.
कॉकटेल 2 की कहानी
आ बैल मुझे मार और जब बैल आकर हमला कर दे तो फिर बोलो बैल ने मुझे मार दिया. कॉकटेल 2 की कहानी कुछ ऐसी ही है. फिल्म की कहानी शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना शुरू होती है. दोनों लिव इन में हैं और शाहिद कपूर की एक बात दोनों के रिश्ते में शक पैदा कर देती है. अब रश्मिका चाहती है कि वो शाहिद का लॉयल्टी टेस्ट करे. अब लॉयल्टी टेस्ट के लिए वो चुनती है अपनी दोस्त कृति सैनन की. फिर कृति सैनन और शाहिद कपूर के बीच बहुत कुछ होता है, लेकिन क्या शाहिद लॉयल्टी डेस्ट में फेल हो जाते हैं. क्या कृति और शाहिद का इश्क परवान चढ़ता है? क्या रश्मिका का दिल टूट जाता है?
ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर की ईथा की पहली झलक वायरल, स्त्री 2 और छावा के मेकर्स की फिल्म में प्रेग्नेंट विठाबाई के रोल में आईं नजर
इन सवालों के जवाब तो आपको कॉकटेल 2 देखने के बाद ही मिलेंगे. लेकिन इतना जरूर है कि बैल आता है और कइयों को घायल करके जाता है. कहानी खींची हुई लगती है. ढेर सारे सॉन्ग डाल दिए गए हैं. सुन्दर लोकेशन हैं. लेकिन इस फिल्म को 30 मिनट घटा देते दो होमी अडजानीया कमाल कर जाते. कुल मिलाकर फिल्म एवरेज बनकर रह जाती है.
कॉकटेल 2 का डायरेक्शन
होमी अडजानीया ने फिल्म के जरिये अच्छी बात कहने की कोशिश की है. लेकिन चीजें बहुत ज्यादा खिंच जाती हैं. गानों के लिए वो विदेश भी लेकर गए. कहानी में कुछ नयापन भी लेकर आए. लेकिन वो बीच-बीच में उलझते चले गए. फिर फिल्म का ऐंड भी काफी स्वाभाविक था. कुल मिलाकर अगर फिल्म की लेंथ कम कर देते तो मजा आ जाता. फिर जितनी आसान उन्होंने चीजें दिखाई हैं, कई बार इतनी होती भी नहीं है.
कॉकटेल 2 में एक्टिंग
कॉकटेल 2 में एक्टिंग के मोर्चे पर वाउ फैक्टर तो पूरी तरह मिसिंग है. शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना ने एक्टिंग की. ठीक-ठाक की. लेकिन यादगार कुछ भी नहीं है. सब एवरेज है. हटकर नहीं है.
कॉकटेल 2 वर्डिक्ट
कॉकटेल के कई गाने अच्छे हैं. कहानी में होमी ने अच्छा प्रयोग किया है. शाहिद, कृति और रश्मिका के फैन्स के लिए मजेदार फिल्म है. अगर इसकी लेंथ 30 मिनट कम कर देते तो यह घातक होती. कुल मिलाकर कॉकटेल 2 वनटाइम वॉच तो है ही.
रेटिंग: 2.5/5 स्टार
डायरेक्टर: होमी अडजानिया
कलाकार: रश्मिका मंदाना, कृति सैनन और शाहिद कपूर