Cocktail 2 box office collection: ‘कॉकटेल 2’ ने दुनियाभर में कमाए 106.61 करोड़, जानें हिट होने के लिए चाहिए कितना कलेक्शन

रिलीज से पहले भी ‘कॉकटेल 2’ काफी सुर्खियों में रही थी. फिल्म ने दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई कर ली है और इस साल की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म, दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
NDTV

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज है. फिल्म अपने पहले दिन से ही अच्छा बिजनेस कर रही है. रिलीज से पहले भी ‘कॉकटेल 2' काफी सुर्खियों में रही थी. फिल्म ने दुनियाभर में 106.61 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस कमाई कर ली है और इस साल की सबसे सफल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है. करीब 100 से 110 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल लागत में बनी ‘कॉकटेल 2' ने रिलीज से पहले ही डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए अपनी लागत का बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया था. 

ये भी पढ़ें: '1920 कोल्ड विंटर' को लेकर मिला बड़ा अपडेट, कब होगी रिलीज? प्रोड्यूसर ने दी बड़ी जानकारी

हिट होने के लिए कितने कमाने होंगे

अब थिएटरों में फिल्म की ग्रॉस कमाई 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है, जिससे प्री-रिलीज रिकवरी के अलावा अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त हुआ है. हालांकि ‘कॉकटेल 2' को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. हालांकि ‘कॉकटेल 2' को दर्शकों से मिला जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिसने इसके थिएटर प्रदर्शन को मजबूती दी है. सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ, बार-बार देखने वाले दर्शकों और युवा वर्ग के साथ मजबूत जुड़ाव की बदौलत ‘कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है और विभिन्न बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ा रही है.

फिल्म के बारे में

‘कॉकटेल 2' अब मैडॉक फिल्म्स की सफल फिल्मों की बढ़ती सूची में शामिल हो चुकी है. इसके बाद अब दर्शकों की नजर प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्मों पर है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म प्यार, दोस्ती और आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाने वाली कहानी पेश करती है. ‘कॉकटेल 2' की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. फिल्म रिश्तों पर एक ताजा लेकिन पुरानी यादों से जुड़ा नजरिया पेश करती है. मैडॉक फिल्म्स और लव रंजन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित हो रही है.

Featured Video Of The Day
केतन की हत्या पर पिता ने मांगी फांसी की सजा!
Topics mentioned in this article
Cocktail 2
Cocktail 2  budget
Cocktail 2 Box Office
Cocktail 2 Box Office Collection
Bollywood