अनन्या पांडे का 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम देख मशहूर भरतनाट्यम डांसर का फूटा गुस्सा, बोलीं- दुखद

अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म 'चंद मेरा दिल' में नजर आई हैं. इस फिल्म में उन्होंने भरतनाट्यम दिखाया है, जिसकी वजह से अब वो काफी ट्रोल हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अनन्या पांडे का 'चंद मेरा दिल' में भरतनाट्यम देख गुस्साए लोग

हाल ही में अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस क्लिप में अनन्या भरतनाट्यम को हिप-हॉप और अन्य स्टाइल के साथ मिलाकर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. फिल्म में उनके हीरो लक्ष्य लालवानी उन्हें देखकर हैरान है. लेकिन इस मॉडर्न फ्यूजन को क्लासिकल डांसर्स ने बर्दाश्त नहीं किया. उन्होंने इसे भरतनाट्यम की बेइज्जती बताया है. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह को एक दिन में मिली कभी खुशी कभी गम, 'डॉन 3' की वजह से बैन, 'डॉन' की फिल्म में बड़ा रोल

क्या बोले लोग

मशहूर भरतनाट्यम डांसर अनीता आर रत्नम ने इस क्लिप को देखकर साफ कहा, "ये देखकर लगा जैसे भरतनाट्यम को जबरदस्ती बंधक बना लिया गया हो." उन्होंने आगे लिखा कि भरतनाट्यम में तकनीक, नियंत्रण, परंपरा, जियोमैटरी, संगीत और भावनाओं की गहराई होती है. लेकिन इस क्लिप में ये सब गायब है. उन्होंने इसे शादी के सांगित के दौरान हल्के भूकंप जैसा डांस बताया है. अनीता ने कहा कि सदियों की मेहनत, समर्पण और परंपरा को इस तरह से बिना समझे इस्तेमाल करना बहुत दुखद है. उन्होंने लिखा, "ये कोरियोग्राफी एल्गोरिदम वाली घबराहट जैसी लगती है."

Advertisement

क्लासिकल आर्ट्स का मजाक

दूसरी डांसर कृतिका शिवास्वामी ने भी इस पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, "अनन्या पांडे का 'भरतनाट्यम' दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री क्लासिकल आर्ट्स के प्रति कितनी असंवेदनशील है. वे इसका मजाक उड़ाते हैं और इसे पब्लिकली दिखाने की हिम्मत रखते हैं." कृतिका ने ये भी कहा कि भारत में क्लासिकल आर्ट्स का मजाक उड़ाने के खिलाफ कोई कानूनी रास्ता नहीं है, इसलिए लोग कुछ भी कर लेते हैं.

Advertisement

हालांकि, फिल्म की असिस्टेंट कोरियोग्राफर अनन्या आर कुरुप का नजरिया अलग है. उन्होंने अनन्या की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छी और स्वीट इंसान हैं. कोरियोग्राफर ने लिखा, "भरतनाट्यम सिखाने का अनुभव बहुत अच्छा रहा और अनन्या ने अपनी परफॉर्मेंस में इसे बखूबी निभाया है." बात करें फिल्म'चांद मेरा दिल' की तो फिल्म विवेक सोनी और तुषार परांजपे द्वारा लिखी गई है. इसमें संगीत सचिन-जिगर का है. ये फिल्म अनन्या पांडे और लक्ष्य की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है.


 

Featured Video Of The Day
Cancer के खिलाफ बड़ी जंग! नूंह प्रशासन और M3M Foundation की अनूठी पहल, मूक रूढ़ियों पर कड़ा प्रहार
Topics mentioned in this article
Chand Mera Dil
Film Chand Mera Dil
Ananya Panday Bharatanatyam Dance
Ananya Panday Dancing
Ananya Panday