छोटू दादा बना बावर्ची और पांच रुपये प्लेट में बेची बिरयानी, लोग हुए कन्फ्यूज- चिकन या कौआ बिरयानी?

कौआ बिरयानी का जिक्र तो आपने कई फिल्मों में देखा होगा, लेकिन छोटू दादा ने जब बिरयानी बेचनी शुरू की तो लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हो गए कि यह चिकन बिरयानी है या कौआ बिरयानी?

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
छोटू दादा बना बावर्ची और खूब मचाया गदर
नई दिल्ली:

इन दिनों सोशल मीडिया पर मशहूर यूट्यूब छोटू दादा के कॉमेडी वीडियो एक बार फिर से छाए हुए हैं. कई फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद करते हैं. अब इन दिनों छोटू दादा के एक वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है, जिसमें वह बावर्ची बन बिरयानी बेचता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो को खान देसी मूवी के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. वीडियो में छोटू दादा बिरयानी बेचते हुए कॉमेडी करता दिखाई दे रहा है. वहीं उसकी बियरानी खरीदने वाली भी कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं. 

छोटू दादा 5 रुपये की बिरयानी बेचता हुआ नजर आ रहा है, जिसे जानने के बाद हर ग्राहक के बीच यह सवाल है कि यह चिकन है या कौआ बिरयानी ? सोशल मीडिया पर छोटू दादा का यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है. 'छोटू दादा बावर्ची' के वीडियो को यूट्यूब पर दो साल पहले रिलीज किया गया था, लेकिन अब तक इस वीडियो को 55,494,677 बार देखा जा चुका है. वहीं इस वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Navi Mumbai Airport से Ganga Expressway तक, भारत को बदलने वाली 3 बड़ी योजनाओं पर Gautam Adani का विजन