डांसर्स के भविष्य को सुरक्षित बनाने की पहल, ‘नृत्य सेवा’ की बॉक्स क्रिकेट लीग में जुटे कोरियोग्राफर्स

आयोजकों का मानना है कि यह कदम सिर्फ एक कलाकार की मदद नहीं, बल्कि डांस समुदाय के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
डांसर्स के भविष्य को सुरक्षित बनाने की पहल
NDTV

डांसर्स के कल्याण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल ‘नृत्य सेवा' ने अपने पहले बड़े आयोजन के रूप में बॉक्स क्रिकेट लीग का आयोजन किया.डांसर्स द्वारा डांसर्स के लिए बनाई गई इस पहल का मकसद उन कलाकारों को सहारा देना है, जो अपने करियर के बाद आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हैं.चित्रकूट ग्राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में रेमो डिसूजा, टेरेंस लुईस, बॉस्को मार्टिस, सीजर गोंसाल्विस, शबीना खान और संजय शेट्टी सहित डांस और कोरियोग्राफी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.

ये भी पढ़ें: 2026 के अगले 6 महीनों में रिलीज होंगी ये 9 बड़ी फिल्में, आठवीं का बजट है 4000 करोड़

छह टीम ने लिया हिस्सा

लीग में रेमो के रंगीले, टेरेंस की टोली, बॉस्को के बाजीगर, सीजर के चीते, संजू के शेर और शबीना के सिकंदर समेत छह टीमों ने हिस्सा लिया.रोमांचक मुकाबलों के बाद ‘टेरेंस की टोली' विजेता बनी.कार्यक्रम का सबसे खास पल वरिष्ठ महिला बैकग्राउंड डांसर्स के लिए आयोजित लॉटरी ड्रॉ रहा.इसमें 49 वर्षीय स्नेहा हाल्दिवे विजेता रहीं, जो सलमान खान की कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुकी हैं.नृत्य सेवा की ओर से उन्हें घर उपलब्ध कराने की पहल को सभी ने सराहा.आयोजकों का मानना है कि यह कदम सिर्फ एक कलाकार की मदद नहीं, बल्कि डांस समुदाय के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है.

क्या बोले रेमो डिसूजा

इस मौके पर निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कहा कि डांसर्स के लिए कुछ करने का विचार लंबे समय से इंडस्ट्री में मौजूद था, लेकिन अब जाकर उसे अमली जामा पहनाया गया है.उन्होंने कहा, “यह पहला कदम है.हमने शुरुआत कर दी है और अब उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह पहल और मजबूत होगी.मैं चाहता हूं कि पूरी इंडस्ट्री इसका समर्थन करे.”

Advertisement

कोरियोग्राफर सीजर गोंसाल्विस ने नृत्य सेवा को डांस समुदाय के लिए एक मजबूत आंदोलन बताते हुए कहा कि कलाकारों को सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि अपने भविष्य की सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा.उन्होंने कहा, “डांसर्स को बचत, मेडिक्लेम और इंश्योरेंस जैसी चीजों के प्रति जागरूक होना चाहिए.आज वे जवान हैं और काम कर रहे हैं, लेकिन आने वाले वर्षों के बारे में भी सोचना जरूरी है.यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.”

महिला डांसर को घर दिए जाने की पहल पर सीजर ने कहा, “जब एक महिला सुरक्षित होती है तो पूरा परिवार सुरक्षित होता है.किसी महिला डांसर को घर देना सिर्फ एक व्यक्ति की मदद नहीं, बल्कि पूरे परिवार को मजबूती देने जैसा है.”

Advertisement

घर से सपने पूरे होंगे

कोरियोग्राफर शबीना खान ने कहा कि डांसर्स का करियर सीमित समय का होता है और एक उम्र के बाद कई कलाकारों को काम मिलना कम हो जाता है.उन्होंने कहा, “आज हमारे कई वरिष्ठ डांसर्स कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं.नृत्य सेवा के जरिए हम उनके अपने घर के सपने को पूरा करने और उन्हें जरूरी सहयोग देने की कोशिश कर रहे हैं.”

शबीना ने यह भी कहा कि डांसर्स के लिए मेडिकल सहायता, बीमा और परिवार की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है.उनके अनुसार, यदि किसी डांसर की तबीयत खराब हो जाए तो अक्सर उसके पास पर्याप्त मेडिकल सपोर्ट नहीं होता और किसी कलाकार के निधन के बाद उसके परिवार को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.नृत्य सेवा का उद्देश्य डांस समुदाय के लिए एक मजबूत और स्थायी सहायता तंत्र तैयार करना है.

नृत्य सेवा के साथ फिलहाल डांस और कोरियोग्राफी जगत के कई बड़े नाम जुड़ चुके हैं और उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी कोरियोग्राफर इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे.इनमें ऐसे नाम भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने कोरियोग्राफी से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन आज फिल्म निर्देशन में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.फराह खान और अहमद खान जैसे नामों के जुड़ने से इस पहल को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.डांसर्स के लिए शुरू हुई यह मुहिम भविष्य में एक बड़े सपोर्ट सिस्टम का रूप ले सकती है.

Featured Video Of The Day
'अब मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा...' प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप ने दे डाली खुली चुनौती
Topics mentioned in this article
Bollwyood
Enetrtainment
Remo D Souza