कैरेक्टर के लिए इस एक्टर ने घटाया 30 किलो वजन, हो गया इतना कमजोर कि तेज आवाजें आते ही लगता था कांपने

अपनी दमदार एक्टिंग और किरदारों में जान फूंकने वाले साउथ सुपरस्टार विक्रम आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. 2015 में फिल्म आई के लिए किया गया उनका ट्रांसफॉर्मेशन आज भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है. फिल्म में उन्हें एक साथ कई अलग-अलग लुक निभाने थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वजन घटाने की जिद पर अड़े इस एक्टर को डॉक्टर्स ने दी थी चेतावनी!

साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और किरदारों में जान फूंकने के लिए पहचाने जाने वाले विक्रम ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं. लेकिन 2015 में फिल्म आई के लिए किया गया उनका ट्रांसफॉर्मेशन आज भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है. फिल्म आई में विक्रम को एक साथ कई अलग-अलग लुक निभाने थे. इसलिए उन्होंने पहले अपना वजन बढ़ाया और फिर उसे तेजी से घटाया. विक्रम को आखिरी बार 'वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2' में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव ने बताया भूत बंगला का सबसे मजेदार सीन, बोले- इस बार अक्षय कुमार ने “प्यार से जूता खाया”

86 से सीधा 52 किलो 

एस. शंकर की डायरेक्शन में बनी 'I' में विक्रम ने एक बॉडीबिल्डर, एक मॉडल और एक बेहद कमजोर बीमार व्यक्ति (कुबड़े) का रोल निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान विक्रम का वजन करीब 86 किलो से घटकर 52 किलो तक पहुंच गया था. वह इसे 50 किलो तक ले जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों की चेतावनी के बाद उन्होंने खुद को रोक लिया.

विक्रम ने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए बेहद सख्त डाइट और वर्कआउट रूटीन अपनाया. वो दिन में तीन बार वर्कआउट करते थे और रोजाना करीब 15 किलोमीटर साइक्लिंग भी करते थे. डाइट इतनी लिमिटेड थी कि कई बार वह दिनभर में बेहद कम कैलोरी पर ही रहते थे. उन्होंने खुद बताया था कि कभी-कभी उन्हें सिर्फ एग व्हाइट, थोड़े फल या सब्जियां ही खाते थे.

Advertisement

डॉक्टरों ने दी थी चेतावनी

विक्रम ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता था. डॉक्टरों ने उन्हें साफ चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने इसी तरह वजन कम करना जारी रखा, तो उनके शरीर के अंग काम करना बंद कर सकते हैं, जिससे स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा. इसी चेतावनी के बाद उन्होंने वजन घटाना बंद कर दिया था.

हिट और आने वाली फिल्में 

चियान विक्रम ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें देविया थिरुमगल, सामी, कसी, कोबरा, अपरिचित और पोन्नियिन सेल्वन सीरीज सहित कई शामिल हैं. वर्क फ्रंट की बात करें, तो विक्रम फिलहाल Chiyaan 63 की तैयारियों में जुटे हुए हैं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Donald Trump Pakistan Visit? ईरान से समझौते के लिए क्या पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप?