CHAUHAAN Title Announcement: अजय देवगन की नई फिल्म में सवाल, 300 युवा आए थे तो 270 ही घर क्यों लौटे

CHAUHAAN Title Announcement:अनाउंसमेंट वीडियो से साफ पता चलता है कि अजय देवगन की यह फिल्म भारत-कश्मीर मुद्दे पर आधारित रहने वाली है. फिल्म का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CHAUHAAN Title Announcement: भारत-कश्मीर मुद्दे पर फिल्म लेकर आए अजय देवगन
NDTV

CHAUHAAN Title Announcement: अजय देवगन एक बार फिर से पर्दे पर एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं. उनकी नई फिल्म चौहान की घोषणा हो गई है. फिल्म से जुड़ा एक वीडियो जिया स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें अजय देवगन का एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है. अनाउंसमेंट वीडियो से साफ पता चलता है कि अजय देवगन की यह फिल्म भारत-कश्मीर मुद्दे पर आधारित रहने वाली है. फिल्म का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें; 25 जून 1992 को शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर खोला था खाता, अब इस दुनिया में जिंदा नहीं फिल्म की हीरोइन और को-स्टार

बजा अमिताभ बच्चन का गाना

वीडियो की शुरुआत फिल्म चौहान के डायलॉग से होती है. इसके बाद वीडियो में कई कश्मीरी लड़के प्रदर्शन करते हुए दिखाई देते हैं. वहीं वीडियो के आखिरी में अजय देवगन का लुक नजर आता है. साथ ही बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फिल्म हम का जुम्मा चुम्मा दे दे गाना बजता हुआ सुनाई देता है. सोशल मीडिया पर रिलीज होते तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

कब रिलीज होगी चौहान 

खास बात यह है कि फिल्म चौहान की घोषणा अजय देवगन के पिता स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के जन्मदिन पर की गई है. यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशू शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि चौहान का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं. फिल्म की घोषणा के बाद फैंस कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
'चेतन दूर खड़ा था, सिया थी केतन के पास'...आरोपी के पिता का सबसे बड़ा दावा
Topics mentioned in this article
Chauhaan Title Announcement
Ajay Devgn
Ajay Devgn Films
Ajay Devgn News