सेलिना जेटली मदर्स डे पर हुईं इमोशनल, पति-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा

कुछ दिन पहले बेटे शमशेर की कब्र से रोते हुए वीडियो शेयर करने वाली सेलिना जेटली ने अब पति और ससुर पर बच्चों को उनसे दूर करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सेलिना जेटली का आरोप- बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले सेलिना के बेटे शमशेर की कब्र पर जाकर भावुक होने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और बच्चों से दूरी को लेकर कई नए खुलासे किए हैं. सेलिना ने अपने पति पीटर हाग और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें उनके ही बच्चों से दूर किया जा रहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि उनके बच्चों को उनकी मां और हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस लंबे नोट के बाद फैंस भी हैरान हैं और एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं.

सेलिना ने मदर्स डे पर शेयर किया पोस्ट

सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे बच्चों को मुझसे दूर किया जा रहा है. उन्हें उनकी मां और हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा है. कोर्ट से दोनों माता-पिता को बच्चों से मिलने का अधिकार मिलने के बावजूद मुझे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा. एक मां के लिए इससे बड़ा दर्द कुछ नहीं हो सकता. मैं अपने बच्चों को हर दिन याद करती हूं और उनके बिना पूरी तरह टूट चुकी हूं. मैंने हमेशा अपने परिवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन अब मैं अपनी गरिमा और न्याय के लिए लड़ूंगी.'

ये भी पढ़ें- साउथ के सिंघम सूर्या का फिर दिखेगा एक्शन अवतार, तृषा कृष्णन बनीं वकील, करुप्पू का ट्रेलर देख गदगद हुए फैंस

Advertisement

बच्चों को मुझसे दूर किया जा रहा

सेलिना जेटली ने अपने नोट में लिखा कि उनके बच्चों को एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति और ससुर बच्चों को उनकी मां के खिलाफ गुमराह कर रहे हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक बच्चों को हिंदू धर्म और उनकी आस्था के खिलाफ भी भड़काया जा रहा है. सेलिना ने कहा कि वो लंबे समय से अपने बच्चों से मिलने के लिए संघर्ष कर रही हैं और ये दर्द उन्हें अंदर से तोड़ रहा है.

बेटे शमशेर को याद कर हुईं भावुक

अपने पोस्ट में सेलिना ने बेटे शमशेर को याद करते हुए लिखा कि अदालत की सुनवाई के दौरान वो उसकी कब्र पर गई थीं. उन्होंने कहा कि वही एक ऐसी जगह है जहां वो खुलकर रो पाती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि बेटे की याद और बाकी बच्चों से दूरी उनके लिए बेहद मुश्किल समय बन चुका है.

Advertisement

15 साल की शादी अब विवादों में

सेलिना जेटली ने साल 2010 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी. दोनों के तीन बेटे हुए, जिनमें से एक बेटे शमशेर का निधन हो चुका है. नवंबर 2025 में एक्ट्रेस ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, क्रूरता और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग भी की है.

ये भी पढ़ें- रामायणम् की शूर्पनखा बनीं बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस, पति का फ्लॉप करियर और 400 करोड़ी फ्लॉप फिल्म से लगा झटका

Featured Video Of The Day
PM Modi Somnath Mandir Visit | महादेव की नगरी 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के लिए तैयार, PM होंगे शामिल
Topics mentioned in this article