Bullah Box Office Collection: भारत में धुरंधर 2 उड़ा रही है गर्दा तो पाकिस्तान में है 'बुल्लाह' का शोर, फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

Bullah Box Office Collection: धुरंधर 2 की तरह एक फिल्म ने पाकिस्तान में धमाल मचाया हुआ है. हर कोई इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. दरअसल पाकिस्तानी सिनेमा में शान शाहिद की वापसी वाली फिल्म ‘बुल्लाहह’ ने ईद 2026 पर रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bullah Box Office Collection: बुल्लाह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Bullah Box Office Collection: पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर आधारित धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. यह फिल्म अब तक 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान में धुरंधर 2 की तरह एक फिल्म ने धमाल मचाया हुआ है. हर कोई इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. दरअसल पाकिस्तानी सिनेमा में शान शाहिद की वापसी वाली फिल्म ‘बुल्लाहह' ने ईद 2026 पर रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.

ये भी पढ़ें: कराची में आखिर कहां है दाऊद इब्राहिम का असली घर, क्या है धुरंधर 2 के 'व्हाइट हाउस 13, क्लिफ्टन' की कहानी

बुल्लाहह की कलेक्शन

फिल्म ने विश्व स्तर पर अब तक 17.84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और पंजाब के सिंगल स्क्रीन सिनेमाओं को नई जान फूंक रही है. मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और हाउसफुल शो के चलते फिल्म का प्रदर्शन अलग-अलग सर्किट्स में शानदार रहा है. फिल्म ‘बुल्लाहह' एक पंजाबी एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी पंजाब की आध्यात्मिक धरती पर आधारित है. फिल्म में मुख्य किरदार बुल्लाहह (शान शाहिद) अपने पिता की न्याय और प्रतिरोध की फिलॉसफी से प्रेरित होकर अन्याय के खिलाफ लड़ता है. वह विस्थापित लोगों को आश्रय देता है और रूढ़िवादी माफिया लॉर्ड बक्शी और उसके खूंखार एनफोर्सर शाहू के खिलाफ मोर्चा खोलता है. 

Advertisement

बुल्लाहह की स्टारकास्ट

कहानी में एक्शन, इमोशंस और रेजिलिएंस के साथ अंडरकवर एजेंट सोफिया (सारा लोरें) का किरदार भी महत्वपूर्ण है. फिल्म की स्क्रिप्ट मशहूर लेखक नासिर अदीब ने लिखी है, जिन्होंने पहले ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म लिखी थी. निर्देशन शोएब खान के हाथों में रहा है. फिल्म में शान शाहिद के अलावा सारा लोरें, नईमा बट, अदनान बट, सलीम शेख, मोना लिजा, अली जोश, महम मिर्जा और अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. 

शान शाहिद और सलीम शेख की वापसी

खास बात यह है कि शान शाहिद और सलीम शेख की जोड़ी लगभग 30 साल बाद बड़ी स्क्रीन पर फिर से साथ नजर आ रही है, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण साबित हो रही है. प्रोडक्शन शेक फिल्म्स ने किया है और जियो फिल्म्स/जियो एंटरटेनमेंट ने इसे प्रमोट किया. फिल्म 20 मार्च 2026 को ईद पर रिलीज हुई थी. शुरूआती वीकेंड में ही इसने 6.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दो दिनों में 2.36 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी थी. अब तक की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 17.84 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है, जिसमें पाकिस्तान, जीसीसी, नॉर्थ अमेरिका, कनाडा और यूके के कलेक्शन शामिल हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
जैन समाज की अनोखी परंपरा, यहां भगवान के मां-बाप बनने के लिए लगती है लाखों की बोली