19 मार्च की तारीख ने लूट लिए बॉक्स ऑफिस के सारे रंग, धुरंधर 2 और टॉक्सिक के चक्कर में होली पर बेरंग रहा भारतीय सिनेमा

Holi Box Office: हर साल होली के मौके पर कोई न कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस की रौनक बढ़ाती है लेकिन इस साल ये मौका बेरंग और फीका ही जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
होली के मौके पर सूना बॉक्स ऑफिस
Social Media
नई दिल्ली:

रंगों के त्योहार होली को लेकर आम जन के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी उत्साहित नजर आ रहे हैं. रंगों और उल्लास से भरपूर होली के मौके पर इस साल फिल्म लवर्स को निराश होना पड़ा क्योंकि एक भी फिल्म होली के मौके पर रिलीज नहीं हो पाई. एक तरफ जहां त्योहारों पर फिल्में रिलीज करने का ट्रेंड पुराना है वहीं इस साल मार्च में ये होली वीक खाली ही जा रहा है. क्योंकि हर किसी की नजर 19 मार्च पर है. पहले ऐसा लग रहा था कि 19 से पहले और 19 के बाद कोई तारीख ही नहीं है. धुरंधर 2 और टॉक्सिक दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली थीं लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज डेट बदल गई है. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. तो धुरंधर 2 के लिए मैदान साफ है. लेकिन इस बार की होली की बात करें 2026 की ये होली बॉक्स ऑफिस पर भले ही बेरंग जा रही हो लेकिन इससे पहले कई साल ऐसे रहे जब होली पर फिल्में आईं और खूब कमाई भी की. 

होली पर रिलीज हुई फिल्मों की कैसी रही किस्मत? 

‘केसरी' जैसी पैट्रियॉटिक फिल्म से लेकर ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी रोमांटिक ड्रामा तक, इन फिल्मों ने होली के जादू को बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग अंदाज में बिखेरा. ‘तू झूठी मैं मक्कार' रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2023 में आई थी और इसका निर्देशन लव रंजन ने किया है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली. होली के दिन रिलीज होने से इसे अच्छा फायदा मिला और यह हिट साबित हुई.

‘बच्चन पांडे' एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं. साल 2022 में आई फिल्म के काफी प्रचार के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही और फ्लॉप साबित हुई. यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई. फिल्म में अरशद वारसी भी अहम किरदार में हैं.

‘साइना' स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म है, जिसमें परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं. साल 2021 में होली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई. भारत में इसका कलेक्शन भी कम रहा और यह पूरी तरह फ्लॉप रही.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Sunny Deol Holi Video: गुलाल से भरी दाढ़ी और चेहरे पर बड़ी सी चमचमाती स्माइल, देखें सनी देओल कैसे मनाते हैं होली

‘अंग्रेजी मीडियम' इरफान खान की शानदार फिल्मों में से एक है, जिसमें करीना कपूर, राधिका मदान भी थे. साल 2020 में आई यह फिल्म ‘हिंदी मीडियम' की अगली कड़ी नहीं, बल्कि अलग कहानी वाली फिल्म थी. होली पर रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही लॉकडाउन लग गया, इसलिए कमाई तो ज्यादा नहीं कर सकी, लेकिन इरफान की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया.

Advertisement

‘केसरी' पैट्रियॉटिक एक्शन फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित यह फिल्म होली के मौके पर साल 2019 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही.

होली के मौके पर रिलीज ‘परी' हॉरर-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. साल 2018 में आई फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. यह औसत प्रदर्शन वाली फिल्म साबित हुई.

रोमांटिक कॉमेडी ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया' साल 2017 में आई थी, जिसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. होली की छुट्टियों की वजह से यह फिल्म सुपरहिट हुई.

अजय देवगन और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘हिम्मतवाला' भी होली के मौके पर ही रिलीज हुई थी. साल 2013 में आई एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही और फ्लॉप हो गई.

Advertisement

‘कहानी' सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे. होली पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई और हिट रही. फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी.

साल 2008 में थ्रिलर फिल्म ‘रेस' रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ अली खान, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना और कैटरीना कैफ थे. अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी यह फिल्म होली पर रिलीज हुई और हिट रही.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के गालों पर लगाया गुलाल, यूट्यूब पर 9 मिलियन बार देखा गया 8 साल पुराना ये वीडियो

Featured Video Of The Day
'सपा-कांग्रेस ने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं' विपक्ष पर बरसे CM Yogi
Topics mentioned in this article
Holi 2026
Holi 2026 Box Office Collection
Holi Movie Releases
Badrinath Ki Dulhania
Pari Movie
Movies Released On Holi
Dhurandhar 2 Release Date
Dhurandhar 2 Cast
Toxic