Border का 9 मिनट लंबा वो गाना, गाते-गाते अनु मलिक के गले से निकल गया था खून

Border 2 इस वक्त दर्शकों के बीच पहली पसंद बनी हुई है. कुछ इसी तरह का जादू साल 1997 में हुआ था. बॉर्डर रिलीज हुई तो फिल्म के साथ साथ इसका एक एक गाना भी फैन्स का दिल जीत गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉर्डर का वो गाना जो आज तक है पॉपुलर
Social Media
नई दिल्ली:

Border 2 Box Office पर धूम मचा रही है. सनी देओल ने एक बार फिर स्क्रीन पर वो 1997 वाला जादू चलाया और वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने भी उनका खूब साथ दिया. फिल्म के गानों को भी फैन्स से खूब प्यार मिला. इस बीच आपको पुरानी और असल बॉर्ड के एक गाने से जुड़ा किस्सा बताते हैं. बॉर्डर का ये गाना आज भी लाखों दिलों को छूता है. ये गाना है ‘संदेशे आते हैं' जो करीब 9 मिनट लंबा है. बावजूद इसके ये एक मिनट भी आपको बोर नहीं करता बल्कि धीरे धीरे आप ऐसे जुड़ जाते हैं कि हर एक भाव को खुद महसूस करने लगते हैं. यह गाना सीमा पर तैनात सैनिकों की घर-परिवार से जुड़ी तकलीफ को बयां करता है, जिसने सिनेमाघरों में बैठे दर्शकों की आंखें नम कर दी थीं.

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने ताबड़तोड़ कमाई से इन 10 वॉर फिल्मों को चटाई धूल, बनी नंबर-1

इस गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया और बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. डायरेक्टर जेपी दत्ता ने इसे खासतौर से उन जवानों के लिए तैयार करवाया, जो दूर रहकर भी अपनों की याद में जीते हैं. गाने को आवाज उस समय उभरते हुए गायकों सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ ने दी, जिन्होंने इसे इतनी सच्चाई से गाया कि सुनने वाले भावुक हो उठे.

बेहद इमोशनल था गाने की रिकॉर्डिंग का माहौल

गाने की रिकॉर्डिंग का माहौल बेहद इमोशनल था. लाइव रिकॉर्डिंग में 20-25 लोगों का कोरस शामिल था. सुबह से शुरू होकर यह सेशन अगले दिन सुबह 5 बजे तक चला. पूरा स्टूडियो भावनाओं में डूबा हुआ था. अनु मलिक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में शेयर किया कि उन्होंने इस गाने को बार-बार गाया, कोरस को गाइड किया, इतनी मेहनत की कि थकान और इमोशंस के बोझ तले उनकी हालत बिगड़ गई. एक बार कोरस को समझाते-समझाते वे बाथरूम गए और थूकते समय मुंह से खून निकल आया. डॉक्टर के पास जाने पर पता चला कि यह ज्यादा गाने और स्ट्रेस की वजह से हुआ था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का ब्रेकअप कनफर्म, अपने स्पेशल डे पर तन्हा-तन्हा दिखे वीर

रूपकुमार राठौड़ भी उस दिन बहुत भावुक थे. गाने की एक लाइन में वे बार-बार अटक रहे थे. अनु मलिक ने उन्हें बाहर ले जाकर समझाया और मोटिवेट किया. उन्होंने कहा कि यह गाना सिर्फ रूप ही गा सकते हैं, शेर की तरह दहाड़ें. रूप रो पड़े, अनु को गले लगाया और फिर इतने जोश से गाया कि गाना अमर हो गया.

शुरुआत में इतना लंबा गाना देखकर लगा था कि शायद लोग इसे नहीं सुनेंगे, मगर आज भी इसकी हर धुन और लाइन दिल को छू लेती है. बॉर्डर 2 में भी इस गाने को नए अंदाज में पेश किया गया है, जहां सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ के साथ विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज जोड़ी है. यह गाना सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि उन अनगिनत बलिदानों की याद है, जो हर भारतीय के दिल में बसते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान में मिसाइल की दिशा कौन तय कर रहा है? America | Trump | Mojtaba Khamenei