Border 2 Box Office Collection Day 31: बॉक्स ऑफिस पर नहीं मानीं बॉर्डर 2 ने हार, 31वें दिन भी कर ली इतनी कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 31: सनी देओल की बॉर्डर 2 ओटीटी पर रिलीज होने से कुछ दिन दूर है. जबकि ओ रोमियो और अस्सी जैसी फिल्मों के होते हुए फिल्म की कमाई 31वें दिन भी जारी है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Border 2 Box Office Collection Day 31: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 31
नई दिल्ली:

Border 2 Box Office Collection Day 31: सनी देओल , अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिला. वहीं फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा भारत में और 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार हो गया. हालांकि 13 फरवरी को ओ रोमियो ने दस्तक दी, जिसके कारण बॉर्डर 2 की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई. लेकिन इसके बावजूद सनी देओल की फिल्म ने हार नहीं मानी है और 31वें दिन 70 लाख तक की कमाई अपने नाम की है. 

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 31

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 31वें दिन 70 लाख की कमाई करने के बाद भारत में बॉर्डर 2 का कलेक्शन 325.9 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 445.85 करोड़ हो गई है. वहीं इंडिया ग्रॉस 388.75 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 27: 29 साल पुरानी बॉर्डर के  बजट और कलेक्शन के मुकाबले प्रॉफिट में है बॉर्डर 2, 27 दिनों में की इतनी कमाई

ओ रोमियो की 10 दिनों में कमाई

बॉर्डर 2 रफ्तार को धीमी करने वाली शाहिद कपूर की ओ रोमियो की बात करें तो 10 दिनों में फिल्म ने भारत में 55.9 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई फिल्म की 83.1 करोड़ हो गई है. वहीं इंडिया ग्रॉस 66.1 करोड़ पहुंचा है. 

Advertisement

अस्सी और दो दीवाने शहर में ने 3 दिनों में की सिर्फ इतनी कमाई

20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अस्सी और दो दीवाने शहर में की बात करें तो तापसी पन्न की फिल्म ने भारत में 4.2 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5 करोड़ हो गया है. वहीं दो दीवाने शहर में ने भी 4.2 करोड़ का कलेक्शन 3 दिनों में भारत में हासिल किया है और वर्ल्डवाइड आंकड़ा 5 करोड़ का हो गया है.   

ये भी पढ़ें- Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म का पहले दिन बुरा हाल, दो दीवाने एक शहर में से ओपनिंग डे पर हुई हार

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING
Topics mentioned in this article