Border 2 Box Office Collection Day 21: बॉर्डर 2 की 21वें दिन दहाड़ जारी, 29 साल पुरानी बॉर्डर के बजट का 38 गुना की कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 21: भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म बॉर्डर 2 का राज 21वें दिन भी खत्म नहीं हुआ है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Border 2 Box Office Collection Day 21
नई दिल्ली:

Border 2 Box Office Collection Day 21: 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिला है, जिसके चलते सनी देओल की फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. वहीं वॉर 2 से लेकर बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों को सनी देओल की फिल्म ने पछाड़ दिया है. हालांकि जहां  हफ्तेभर में फिल्मों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों से लाखों पर पहुंच जाती है तो वहीं बॉर्डर 2 की दहाड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. हाल कुछ ऐसा है कि अब 21 दिन बाद भी फिल्म वीकडेज में अच्छी कमाई अपने नाम कर रही है. 

बॉर्डर 2 की 21वें दिन कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 21वें दिन बॉर्डर 2 ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि भारत में 21 दिनों में कमाई 317.75 करोड़ हो गई है. वहीं इंडिया ग्रॉस 379.1 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 434.1 करोड़ जा पहुंचा है. हालांकि टीसीरीज द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड 458.16 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 17: दुनियाभर में सनी देओल की बॉर्डर 2 का बजा डंका, 17 दिनों में बनीं नंबर वन वॉर फिल्म

भूषण कुमार से बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़ों पर सनी देओल ने कही ये बात

बॉर्डर 2 की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, “हर किसी का अपना नजरिया होता है कि वे फिल्मों और बॉक्स ऑफिस नंबर्स की घोषणा कैसे करना चाहते हैं, लेकिन कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए, और नंबर्स उसी तरह बताए जाते हैं. मैं इस पर और कमेंट नहीं करना चाहता. सनी ने मुझे कहा था कि हमें नॉर्मल नंबर्स ही बताने चाहिए क्योंकि हम सुनते रहते हैं कि लोग अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए टिकट खरीद रहे हैं और ऐसी दूसरी चीजें कर रहे हैं, लेकिन हम कभी ऐसी एक्टिविटीज में शामिल होने के बारे में सोचते भी नहीं हैं. मैंने सनी को जवाब दिया कि हम पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं. हमारा एडवांस ऑर्गेनिक है. ये चीजें हमेशा सामने आती हैं अगर आप कुछ भी गड़बड़ करते हैं तो ऑडियंस को पता चल जाता है.””

बॉर्डर के बजट से 38 गुना ज्यादा कमाई

1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 है, जिसका 29 साल पहले बजट केवल 12 करोड़ था. वहीं फिल्म ने 66.70 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि अब बॉर्डर 2 200 से 250 करोड़ के बजट में बनी है, जिसने 450 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में पार कर लिया है. इसके चलते बॉर्डर 2 ने बॉर्डर के बजट के 38 गुना ज्यादा कमाई हासिल कर ली है. 

ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2, गदर 2 या दंगल नहीं कमाई की असली धुरंधर अब OTT पर रिलीज, 30 करोड़ के बजट में की थी ताबड़तोड़ कलेक्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | खतरे में Humayun Kabir की जान? | Babri | Mamata Banerjee