Border 2 Box Office Collection Day 9 : भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2, सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन उरी- वॉर 2 सबको छोड़ा पीछे

Border 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल की बॉर्डर 2 की दहाड़ नौवें दिन भी जारी रही, जिसके चलते यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2
नई दिल्ली:

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने 2026 की अच्छी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर की है. साल 2025 भले ही धुरंधर के शोर में खत्म हुआ. लेकिन अब 23 जनवरी को बॉर्डर 2 की दहाड़ ने अपनी आवाज दर्शकों तक पहुंचा दी है. हाल कुछ ऐसा है कि जहां 250 करोड़ पार का आंकड़ा पार करके सनी देओल की फिल्म 300 करोड़ की कमाई की तरफ भारत में बढ़ गई है तो वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 400 करोड़ की तरफ तेजी से दौड़ रहा है. लेकिन इस बीच फिल्म ने एक रिकॉर्ड कायम किया है, जो उरी और वॉर 2 जैसी फिल्में नहीं कर पाई. 

बॉर्डर 2 ने लगाई 2nd सैटर्डे को दहाड़

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, नौंवे दिन 17.75 करोड़ की कमाई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हासिल की है, जिसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 252.75 करोड़ हो गई है. वहीं इंडिया ग्रॉस 302.25 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 344 करोड़ हो पाया है.  

ये भी पढ़ें- Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 9: 2nd सैटर्डे को रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी बॉर्डर 2! दो घंटों में 75 प्रतिशत की छलांग 

इंडियन वॉर फिल्म्स में इनका रहा बोलबाला

इंडियन वॉर फिल्मों के इतिहास की बात करें तो 1997 में आई जेपी दत्ता की बॉर्डर ने 3.7 करोड़ का कलेक्शन करके अपनी पॉपुलैरिटी फैंस के बीच बनाई थी. इसके बाद 2004 में ऋतिक रोशन की लक्ष्य आई, जिसने 40 करोड़ की दुनियाभर में कमाई हासिल की. वहीं फिर एलओसी कारगिल आई, जिसने 29.76 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल की. वहीं 2018 में जेपी दत्ता की पलटन आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 10.22 करोड़ की कमाई की. वहीं इक्कीस ने 41.65 करोड़, 120 बहादुर ने 24 करोड़ की ही कमाई कर पाई. 

बॉर्डर 2 से पहले इन फिल्मों ने सेट किया बेंचमार्क

बॉर्डर 2 से पहले उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और केसरी, जो 2019 में सिनेमाघरों में आई थी. उन्होंने फैंस के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की. विक्की कौशल की फिल्म ने जहां 342 करोड़ की कमाई दुनियाभर में की तो वहीं केसरी ने 207 करोड़ दुनियाभर में कमाए. जबकि सैम बहादुर ने 128 करोड़ कमाए. वॉर 2 की बात करें तो 236.55 करोड़ की कमाई हासिल की. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 9: 24 घंटे में 4 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, नौवें दिन सनी देओल की स्टार पॉवर का दिखा दम

Advertisement
Featured Video Of The Day
Budget 2026: आम बजट से पहले NDTV पर सुनें खास Budget Song | #nirmalasitharaman