आश्रम के बाद बॉबी देओल लेकर आ रहे हैं अपनी नई वेब सीरीज, तीन कौवे के बीच फंसे धर्मेंद्र के बेटे

Bobby Deol New Web Series Teen Kauwe: बॉबी देओल अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने वेब सीरीज आश्रम से काफी शोहरत हासिल की. अब एक बार फिर से बॉबी देओल अपनी नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bobby Deol New Web Series Teen Kauwe: बॉबी देओल की नई वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर

Bobby Deol New Web Series Teen Kauwe: बॉबी देओल अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने वेब सीरीज आश्रम से काफी शोहरत हासिल की. अब एक बार फिर से बॉबी देओल अपनी नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. जिसमें वह शानदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे. प्राइम वीडियो ने अपनी 2026 की नई वेब सीरीज की सूची लॉन्च की, जिसमें एक रोमांचक स्पाई थ्रिलर 'तीन कौवे' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है. यह सीरीज सिद्धांत गुप्ता और बॉबी देओल की अगुवाई वाली है, जो मुंबई की एक खुफिया एजेंसी के अंदर छिपे गद्दार की कहानी बताती है. 

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 को लेकर शुरू हुआ विवाद, मौलाना बोले- पैसे कमाने के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार डालने की कोशिश

क्या है कहानी

वेब सीरीज की कहानी 1993 के बॉम्बे ब्लास्ट के बाद शुरू होती है. इन हमलों के बाद मुंबई को आगे के खतरे से बचाने के लिए एक गुप्त इंटेलिजेंस यूनिट बनाई जाती है. यह यूनिट बिना किसी की नजर में आए हमलों और दुश्मन नेटवर्क पर नजर रखती है. कई साल बाद पाकिस्तान की आईएसआई को क्लासिफाइड जानकारी लीक हो जाती है, जिससे पता चलता है कि एजेंसी के अंदर ही कोई गद्दार है. एक पूर्व फील्ड ऑपरेटिव, जिसे सात साल पहले धोखेबाज बताकर मरा हुआ मान लिया गया था, छिपकर वापस आता है. वह उस असली गद्दार को ढूंढना चाहता है जिसने उसे फंसाया था. लेकिन अब एजेंसी उसे खतरा मानकर मारने की कोशिश करती है. यह कहानी राजनीतिक साजिश, एक्शन और निगरानी के ड्रामे से भरी हुई है, जहां गद्दार की तलाश एक खुफिया ऑपरेशन के साथ-साथ निजी बदला भी बन जाती है.

Advertisement

वेब सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज में सिद्धांत गुप्ता, फातिमा सना शेख, पवैल गुलाटी, रोनित रॉय, ईशा तलवार, चांदनी बैंज, फैसल मलिक और बॉबी देओल जैसे कलाकारों का मजबूत कास्ट है. इसे रॉय कपूर फिल्म्स ने बनाया है. प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं. क्रिएटर अब्बास टायरवाला हैं, जबकि डायरेक्टर और को-क्रिएटर प्रियंका घोष हैं. लेखक अब्बास टायरवाला, अर्घ्य लाहिरी और ओमकार मोडगी हैं.'तीन कौवे' एक हाई-स्टेक स्पाई थ्रिलर है, जो दर्शकों को रोमांच से भर देगी. यह प्राइम वीडियो पर 2026 में स्ट्रीम होगी. फर्स्ट लुक से ही सीरीज की इंटेंसिटी और सस्पेंस साफ झलक रहा है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 440 KG का 'झटका' इसलिए समझौता अटका? | Trump | Iran US Ceasefire | NDTV India