बॉबी देओल की फिल्म को ऑफर हुई 215 करोड़ की OTT डील, मेकर्स ने कह दिया NO

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म अल्फा को लेकर नया अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बॉबी देओल की फिल्म को ऑफर हुई 215 करोड़ की OTT डील
नई दिल्ली:

आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन बन रही बॉबी देओल, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा' लंबे समय से चर्चा में है. बीते दिनों खबरें थीं ‘अल्फा' को थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. ऐसी चर्चाएं ‘धुरंधर' के बाद शुरू हुई थीं. कहा जा रहा था कि ‘धुरंधर' एक स्पाई फिल्म थी और 'अल्फा' भी एक स्पाई फिल्म होगी, ऐसे में हो सकता है कि ‘धुरंधर' देखने के बाद दर्शकों को कुछ नया ना मिले तो अल्फा को सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज किया जाए. लेकिन अब मेकर्स ने इन सारी खबरों पर विराम लगा दिया है और सच बता दिया है.

ये भी पढ़ें: रश्मिका के होने वाले एक्टर पति का करण जौहर की फिल्म ने किया करियर चौपट, सात साल से नहीं दे पाया एक भी ब्लॉकबस्टर

मेकर्स के अनाउंसमेंट से खुश हो जाएंगे फैंस

वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यश राज फिल्म्स ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. स्टेटमेंट में कहा गया, ‘ये सिर्फ एक अफवाह है कि ‘अल्फा' को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है. जिसका मकसद एक महिला-प्रधान फिल्म को गलत रोशनी में दिखाना है. यश राज फिल्म अपनी थिएट्रिकल फिल्मों को कभी भी सीधे ओटीटी पर रिलीज नहीं करेगा. हम वो स्टूडियो हैं जिसे अपनी फिल्में थिएटर में रिलीज करने पर गर्व है. ‘अल्फा' हमारे लिए एक टेंटपोले फिल्म है. हमारी कोशिश होगी कि देश बेहतरीन एक्टर्स के साथ हम ‘अल्फा' को स्पेशल तरीके से बनाएं. हमें उम्मीद है कि अल्फा के रूप में एक अच्छी फिल्म बनाएंगे. जो सबका मनोरंजन करेगी और ये साबित करेगी कि लोग जैसे बाकी एक्शन फिल्म को प्यार देते हैं उसे भी देंगे.' आपको बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी उनके साथ एक्ट्रेस शरवरी भी अहम भूमिका निभाएंगी.

नेटफ्लिक्स ने ऑफर की थी 215 करोड़ की डील?

खबरें थीं कि ‘धुरंधर' की सक्सेस के बाद ‘अल्फा' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है. इसके लिए नेटफ्लिक्स ने 215 करोड़ की डील ऑफर की थी. लेकिन अब मेकर्स ने ये साफ कर दिया है कि फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | शुभेंदु का अभिषेक को अल्टीमेटम! TMC कैंप में क्यों मची घबराहट? | Mic On Hai | NDTV
Topics mentioned in this article