फिल्म में पापा धर्मेंद्र को दम तोड़ते देख फूट-फूटकर रोने लगे थे बॉबी देओल, इमोशनल कर देगा ये किस्सा

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर और प्यारे सितारों में से एक थे. फैंस ही नहीं, बड़े-बड़े सेलेब्स भी उनके चार्म और स्टाइल के दीवाने थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फिल्म में पापा धर्मेंद्र को दम तोड़ते देख फूट-फूटकर रोने लगे थे बॉबी देओल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर और प्यारे सितारों में से एक थे. फैंस ही नहीं, बड़े-बड़े सेलेब्स भी उनके चार्म और स्टाइल के दीवाने थे. आज जब बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, तो पूरे देश का दिल टूट गया. लेकिन धर्म पाजी हमेशा अपनी शानदार फिल्मों के जरिए हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. उनकी कई यादगार फिल्मों में से एक है करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (2023). 

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के अलावा इस एक्टर संग भी हिट देते थे धर्मेंद्र, ये टॉप 5 फिल्में हैं सबूत

इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के दादाजी का रोल किया था. धर्मेंद्र ने फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया. खासकर जब उनका फिल्मी किरदार मर जाता है, वो सीन देखकर सबकी आंखें नम हो गईं. यहां तक कि उनके बेटे बॉबी देओल भी इस सीन को सहन नहीं कर पाए. 2023 में जब फिल्म रिलीज हुई थी, तो बॉबी ने एक इंटरव्यू में पिंकविला को बताया था कि पापा का यह रोल किसी और ने किया होता तो मजा ही न आता. उन्होंने कहा, “पापा ने इसे जादुई बना दिया. फिल्म देखते वक्त मुझे कहानी की जानकारी नहीं थी कि उनके किरदार की मौत हो जाती है. करण जौहर के ट्रायल पर मैं रोते-रोते बाहर चला गया. बस सहन न हो सका, अंत तक नहीं देख पाया.” 

बॉबी ने आगे कहा, “हमारा परिवार बहुत करीब का है, एक-दूसरे से गहरा प्यार है. फिल्म में रोल जानते हुए भी इमोशन कंट्रोल नहीं हो सके. वैसे, जब मैंने 'एनिमल' (2023) में काम किया, तो मां मेरी मौत वाले सीन को बर्दाश्त न कर सकीं.” फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में थीं. इसके बाद धर्मेंद्र शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ 'तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया' (2024) में नजर आए. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान-अमेरिका के बीच समुद्र में होगा महायुद्ध? | Donald Trump