बर्थडे विशेष: रियल जिंदगी में भी स्टार हैं मनजोत सिंह, जब कॉलेज में इंजीनियरिंग स्टूडेंट को सुसाइड करने से बचाया! 

एक अच्छी स्टोरी सफल फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन कॉमेडी का तड़का सालों-साल दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखती है. अपनी कॉमेडी से दर्शकों पर असर छोड़ने में वाले एक्टर मनजोत सिंह आज 34वां जन्म दिन मना रहे हैं. आज हम उनकी रील नहीं रियल लाइफ में झांकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रियल लाइफ हीरो अभिनेता मनजोत सिंह मना रहे हैं 34वां जन्म दिन
Instagram

Birthday Boy Manjot Singh: महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले दिल्ली के छोरे मनजोत सिंह आज अपना 34वां जन्म दिन मना रहे हैं. कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी 'फुकरे' के 'लाली' मनजोत सिंह अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. अपनी डेब्यू फिल्म से फिल्मफेयर क्रिटिक्स एवॉर्ड जीतने वाले मनजोत सिंह अब तक दर्जनों फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं और अब बतौर कॉमेडी एक्टर इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं. 

एक्टर मनजोत सिंह सिर्फ रील के ही नहीं, रियल जिंदगी में स्टार हैं. यह किस्सा तब का है जब मनजोत सिंह ग्रेटर नोएडा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बी-टेक कर रहे थे. कॉलेज में एक दिन मनजोत ने तब एक छात्रा हाथ पकड़ लिया, जब वह कॉलेज बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की छत कूदने जा रही थी. तब उन्हें असल ज़िंदगी का 'हीरो' करार दिया गया था.

ये भी पढ़ें-'ओह मॉय गॉड' वाले डायरेक्टर लेकर आ रहे 'ओह मॉय डॉग', 7 जुलाई को आएगा टीजर, अहम रोल में हैंं पंकज त्रिपाठी

मनजोत सिंह सही समय पर पहुंच गए और लड़की का हाथ पकड़ लिया

मनजोत साल 2019 में ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे, जहां एक 18 वर्षीय छात्रा बिल्डिंग की छत से कूदकर सुसाइड करने वाली थी. मनजोत ने सही समय पर वहां पहुंच गए और लड़की का हाथ पकड़ लिया. लड़की अपनी मां नाराज थी और धमकी दी थी कि कोई पास आया तो कूद जाएगी, लेकिन छज्जे पर रेंगते हुए मनजोत पहुंचे छलांग लगाने से पहले ही लड़की का हाथ पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई. 

डेब्यू फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' में रिजेक्ट हो चुके थे मनजोत सिंह

फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' से डेब्यू करने वाले एक्टर मनजोत सिंह की फिल्मी करियर भी काफी फिल्मी था. फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने उन्हें फिल्म के नायक अभय देओल के बचपन के रोल के लिए कास्ट किया, जबकि कॉस्टिंग डायरेक्टर ने मनजोत को उस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था. फिल्म में अपनी एक्टिंग से मनजोत ने क्रिटिक्स का दिल जीत लिया और उन्हें इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स का सम्मान मिला.

Advertisement

ये भी पढ़ें-घिस-घिस कर चमकी अक्षरा सिंह की किस्मत, हिंदी सिनमा में नया नहीं है भोजपुरिया तड़का

निर्देशक दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' में लक बॉय मिले एक्टिंग चांस में डेब्यू करने वाले मनजोत सिंह अपनी डेब्यू फिल्म से ही स्थापित हो गए. मनजोत सिंह आज दर्जनों फिल्मों काम कर चुके हैं और अब कॉमेडी से इतर कुछ अलग करेक्टर में हाथ आजमाना चाहते हैं, जो उन्हें एक एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में स्थापित कर सके.

ये भी पढ़ें-90 के दशक की वो दबंग एक्ट्रेस, जिसकी खूबसूरती से अधिक उसके मारपीट के किस्से मशहूर हैं!

पंजाबी सिख परिवार में जन्में मनजोत के पिता हैं इलेक्ट्रिक इंजीनियर

7 जुलाई 1992 को नई दिल्ली में एक पंजाबी सिख परिवार में जन्में मनजोत सिंह के पिता परमजोत सिंह एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और बिजनेसमैन हैं, जिनका एक्टिंग से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. मनजोत ने अपनी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही पूरी की. एक अखबार में फिल्म में कॉस्टिंग का विज्ञापन देखकर पहुंचे मनजोत पहले रिजेक्ट हो गए थे, लेकिन उसके बाद की कहानी ने इतिहास रच दिया है.

शानदार अभिनय के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड 

साल 2008 में आई फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' में शानदार स्क्रीन प्रजेंस और अभिनय के लिए मनजोत सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला. इसके बाद मनजोत सिंह ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.'स्टूडेंट ऑफ द ईयर','फुकरे' फ्रेंचाइजी 'ड्रीम गर्ल' फ्रेंचाइजी,'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में दर्शकों के दिलों-दिमाग में छाए मनजोत पिछली बार 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें-बंटवारा-1947: सनी पाजी फिर पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन निराश होंगे हार्डकोर फैंस, जानिए किरदार और कहानी?

Featured Video Of The Day
केतन के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, दादा की मौत कैसे हुई?
Topics mentioned in this article
Actor Manjot Singh
Birthday Special
Real Life Hero
Inspirational Story