बिच्छू के लिए धर्मेंद्र थे पहली पसंद, हीरोइन बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, जानें फिर कैसे पहुंची बॉबी देओल तक

1983 में शुरू हुई एक फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुक गई और प्रोजेक्ट 17 साल तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा. उस समय धर्मेंद्र और शबाना आजमी इसकी पहली पसंद थे. आखिरकार साल 2000 में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी के साथ रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिच्छू के लिए धर्मेंद्र से पहली पसंद, हीरोइन बनने वाली थी ये एक्ट्रेस
NDTV

कई फिल्मों की किस्मत शूटिंग शुरू होने से पहले ही बदल जाती है. लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जिनकी कहानी पर्दे के पीछे किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं होती. एक ऐसी ही फिल्म की शुरुआत 1983 में हुई थी. बड़े सितारे जुड़ चुके थे, शूटिंग भी शुरू हो गई थी. लेकिन अचानक पूरा प्रोजेक्ट बंद हो गया. इसके बाद सालों तक फिल्म का कोई नामोनिशान दिखाई नहीं दिया. फिर करीब 17 साल बाद वही कहानी नए कलाकारों के साथ दोबारा पर्दे पर आई और बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि बेटे ने वही किरदार निभाया, जिसे कभी उसके पिता निभाने वाले थे.

ये भी पढ़ें: 'गरीब ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी', अश्नीर ग्रोवर की पत्नी के बयान पर मचा बवाल, पति ने एक लाइन में कर दी बोलती बंद

17 साल तक अटकी रही फिल्म

ये फिल्म थी 'बिच्छू', जो साल 2000 में रिलीज हुई. लेकिन इसकी असली कहानी इससे करीब 17 साल पहले शुरू हुई थी. शुरुआती योजना के मुताबिक फिल्म का प्रोडक्शन खुद धर्मेंद्र करने वाले थे और वो ही इसके हीरो भी थे. उनके साथ लीड रोल के लिए शबाना आजमी को चुना गया था. बताया जाता है कि फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल भी पूरा हो चुका था. शुरुआत में इसे मशहूर डायरेक्टर राज खोसला के डायरेक्शन में बनाने की प्लानिंग थी. लेकिन उनके निधन के बाद ये जिम्मेदारी सई परांजपे को मिलने वाली थी. इस बीच प्रोड्यूसर के तौर पर शशि कपूर से भी बात हुई, लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली. कई बदलावों और मुश्किलों के बीच आखिरकार फिल्म बंद हो गई और ये प्रोजेक्ट लंबे समय के लिए ठंडे बस्ते में चला गया.

17 साल बाद बॉबी देओल बने हीरो

साल 2000 में यही कहानी नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटी. इस बार लीड रोल में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी नजर आए. खास बात ये रही कि बॉबी ने वही किरदार निभाया. जिसे कभी उनके पिता धर्मेंद्र निभाने वाले थे. इस तरह बेटे ने अपने पिता का अधूरा सपना पूरा किया. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. शुरुआत में इसे सेमी हिट माना गया. लेकिन समय के साथ इसकी पॉपुलेरिटी बढ़ती गई और ये कामयाब फिल्मों में गिनी जाने लगी. फिल्म की कहानी 1994 की फ्रेंच-इंग्लिश फिल्म लियोन द प्रोफेशनल से इंस्पायर थी. फिल्म में आशिष विद्यार्थी, फरीदा जलाल, सचिन खेडेकर और मलाइका अरोड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. आज भी 'बिच्छू' को बॉबी देओल के करियर की यादगार फिल्मों में गिना जाता है और समय-समय पर इसके सीक्वल की चर्चाएं भी सामने आती रहती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की चिट्ठी, कही ये बात
Topics mentioned in this article
Bichhoo Movie
Bobby Deol
Bichhoo
Dharmendra
Bollywood