Bhooth Bangla Advance Booking Report: भूत बंगला की धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 से टक्कर, अब तक बिके सिर्फ इतने टिकट

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत की है और हजारों टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भूत बंगला ने रिलीज से पहले मचाई हलचल, एडवांस बुकिंग में हजारों टिकट बिके

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार एक बार फिर अपने अलग अंदाज के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं और इस बार साथ में है डर और हंसी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन. उनकी आने वाली फिल्म भूत बंगला रिलीज से पहले ही फैंस के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गई है. जैसे ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई, टिकट खिड़की पर तेजी देखने को मिली और कुछ ही समय में हजारों टिकट बिक गए. ये साफ इशारा है कि दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और सिनेमाघरों में इसका अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: 9 नंबर के जाल में फंसे वरुण धवन, अब कर रहे हैं एक हिट की तलाश, कैसे बन गए फ्लॉप एक्टर

एडवांस बुकिंग में मजबूत शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी बड़ी चेन में मिलाकर लगभग 10,700 टिकट बेच लिए हैं. इनमें से करीब 8700 टिकट पीवीआर आईनॉक्स में बिके हैं, जबकि सिनेपोलिस में करीब 2000 टिकट की बिक्री हुई है. शुक्रवार यानी ओपनिंग डे के लिए ही लगभग 9000 टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं, जो शुरुआती ट्रेंड को पॉजिटिव बनाते हैं.

स्टारकास्ट और बज बना रहे हैं माहौल

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, और इस जॉनर में पहले भी दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट मिला है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी दर्शकों को हंसाने और डराने दोनों में सफल रहेगी.

Advertisement

ओपनिंग डे पर कितनी होगी कमाई

अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 12 से 16 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग कर सकती है. इसमें पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है, जो करीब 2 से 3 करोड़ तक हो सकती है. हालांकि फिल्म की असली परीक्षा वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करेगी. अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है, तो इसकी कमाई में तेजी आ सकती है.

आगे का खेल वर्ड ऑफ माउथ पर

फिल्म की एडवांस बुकिंग भले ही अच्छी रही हो, लेकिन असली तस्वीर रिलीज के बाद ही साफ होगी. अगर कंटेंट दर्शकों को पसंद आता है, तो ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है. फिलहाल शुरुआती आंकड़े देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि भूत बंगला ने शुरुआत दमदार की है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बीजेपी नेता Keya Ghosh का ममता बनर्जी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, TMC में बढ़ी बेचैनी
Topics mentioned in this article
Bhooth Bangla
Bhooth Bangla Advance Booking
Akshay Kumar
Bhooth Bangla Tickets
Bhooth Bangla Advance Booking Report