Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई कंगना रनौत की फिल्म, जानें चौथे दिन कितनी हुई कमाई

Bharat Bhhagya Viddhaata ने वीकेंड पर थोड़ी बढ़त दिखाई, लेकिन अब इसे हफ्ते फिल्म को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ओपनिंग वीकेंड पर रफ्तार पकड़ने के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सुस्ती देखी गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मंडे टेस्ट में फेल हुई कंगना रनौत की फिल्म
नई दिल्ली:

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 4: इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज हुई, जिनमें कुछ ने दर्शकों का ध्यान खींचा. इनमें कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी शामिल है, जिसने वीकेंड पर थोड़ी बढ़त दिखाई, लेकिन अब इसे हफ्ते फिल्म को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ओपनिंग वीकेंड पर रफ्तार पकड़ने के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सुस्ती देखी गई. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, 'भारत भाग्य विधाता' ने सिनेमाघरों में अपने चौथे दिन 58 लाख कमाए, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 4.83 करोड़ हो गई.

 सोमवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 1,866 शो में 10.76% रही. ताजा आंकड़ों के हिसाब से यह कंगना रनौत की पिछली रिलीज 'इमरजेंसी' से काफी पीछे है, जिसने अपने पहले चार दिनों में 11.40 करोड़ (नेट) कमाए थे. 'भारत भाग्य विधाता' ने शुक्रवार को 1 करोड़ के साथ शुरुआत की और वीकेंड पर धीरे-धीरे इसकी कमाई बढ़ी. शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 1.45 करोड़ और रविवार को 1.80 करोड़ हो गया. इस दौरान ऑक्यूपेंसी के आंकड़ों में भी सुधार हुआ. ओपनिंग डे पर यह 11% थी, जो शनिवार को 17% और रविवार को 21% हो गई.

यह भी पढें- भोजपुरी का पहला गाना, 63 साल पहले राष्ट्रपति के कहने पर लता मंगेशकर ने दी थी आवाज, आज भी यादगार है ये सॉन्ग

बता दें कि यह फिल्म कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' से पीछे चल रही है, लेकिन इसने कंगना की पिछली फिल्म 'तेजस' से बेहतर प्रदर्शन किया है. 'तेजस' ने सिनेमाघरों में अपने शुरुआती चार दिनों में 4.20 करोड़ की कमाई की थी. 

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच है महा मुकाबला 

यह फिल्म कई अन्य फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिनमें मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ द पास्ट' शामिल हैं. अब देखना है कि अगले विकेंड पर फिल्म अपनी रफ्तार बना पाती है या नहीं.   

Advertisement

मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित, 'भारत भाग्य विधाता' को कंगना रनौत ने को-प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गाडा के PEN स्टूडियोज ने पेश किया है और इसे PEN स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने Eunoia फिल्म्स LLP और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनाया है. कंगना के अलावा, फिल्म की कास्ट में ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे शामिल हैं.

यह भी पढें- 14 साल की उम्र में राज कपूर की बनी हीरोइन, पहली ही फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, दोगुनी उम्र के सुपरस्टार से की शादी, पहचाना क्या ?

Advertisement

फिल्म असली घटनाओं से प्रेरित है. यह फिल्म 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान मुंबई के कामा अस्पताल के मेडिकल स्टाफ द्वारा दिखाए गए असाधारण साहस की कहानी बयां करती है. फिल्म नर्स अंजलि कुल्थे पर आधारित है, जिन्होंने संकट के समय 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाई.
 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर राम मंदिर ट्रस्ट ने मानी वित्तीय व्यवस्था में बड़ी चूक!
Topics mentioned in this article
Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Clash
Bharat Bhhagya Viddhaata Latest News
Bharat Bhhagya Viddhaata News In Hindi
Bharat Bhhagya Viddhaata Review
Bharat Bhhagya Viddhaata Story