Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: भाभी जी घर पर हैं के उड़ गए तोते, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, हुआ 9 करोड़ का नुकसान

Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी के सबसे चर्चित शो में से एक ‘भाबी जी घर पर हैं' ने सालों टीवी पर राज किया है, लेकिन टीवी का ये हिट शो फिल्म बनकर थिएटर्स में कुछ कमाल नहीं कर पा रहा है. ‘6 फरवरी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती नजर आ रही है. 8-10 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म रिलीज के 10 दिन बाद भी अपनी लागत नहीं निकाल पा रही है. ऐसे में आप फिल्म के बॉक्स ऑफिस हाल के बारे में आप जान ही सकते हैं. फिल्म को लेकर मेकर्स को खासी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों ने उतना साथ नहीं दिया जितनी की उम्मीदें थीं.

कितना हुआ अब तक का कलेक्शन

सैक्नलिक की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 10 दिन में 1.37 करोड़ ही कमा पाई है. इससे साफ जाहिर होता है कि टीवी सीरियल्स को लोग भले ही खूब प्यार देते हों, लेकिन सीरियल के तर्ज पर बनी फिल्म को लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है. जबकि फिल्म में भी वही लीड एक्टर्स नजर आ रहे हैं जो कई सालों से छोटे पर्दे पर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. फिल्म में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहिताश गौड़ के साथ रवि किशन भी लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की धुरंधर ने 11 मुल्कों में बनाया ये रिकॉर्ड, देखकर कहेंगे छा गए हमजा...छक्के छुड़ा दिए सबके

टीवी सीरियल को बड़े पर्दे पर उतारना है रिस्क

वैसे ये कोई पहला सीरियल नहीं है जिसे मेकर्स ने बड़े पर्दे पर उतारने का रिस्क लिया है. इससे पहले टीवी के बेहद फेमस शो ‘खिचड़ी' को बतौर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और वो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, हालांकि लागत को देखते हुए फिल्म की कमाई को एवरेज बताया गया. 2010 में रिलीज हुई ‘खिचड़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 5.27 करोड़ रुपए कमाए थे.  एवरेज कमाई को देखते हुए ‘खिचड़ी' का पार्ट 2 भा रिलीज किया, लेकिन वो बुरी तरह फ्लॉप हुआ. ‘खिचड़ी 2'  वर्ल्ड वाइड 5.65 करोड़ रुपए कमा पाई थी. जब्कि इंडिया में फिल्म ने 5.9 करोड़ रुपए कमाए थे.  

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर बेटी राहा के बर्थडे पर साबित कर पाएंगे स्टारडम? बॉक्स ऑफिस पर दांव पर लगे 2000 करोड़

Featured Video Of The Day
Mahashivratri 2026: कई तस्वीरों में देखें भारी भीड़! काशी, उज्जैन, बैद्यनाथ में जनसैलाब | Mahakal